फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Consume 350 calories during pregnancy for a healthy baby.

Shimla News: स्वस्थ शिशु के लिए गर्भावस्था में 350 कैलोरी ग्रहण करें

Tue, 21 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Consume 350 calories during pregnancy for a healthy baby.
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ईशा, डॉ. आंचल ने दी गर्भवती महिलाओं और शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी
विज्ञापन

नवजात को 6 माह तक मां का दूध पिलाएं
मौसमी फल, सब्जियां, काजू और बादाम खाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में मातृ-शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से झांसी पार्क स्थित वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कमला नेहरू अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ईशा चौहान और आईजीएमसी की डॉ. आंचल ने गर्भवती महिलाओं और नई माताओं को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी दी।

विशेषज्ञों ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपने नियमित आहार के अलावा प्रतिदिन लगभग 350 अतिरिक्त कैलोरी ग्रहण करें। इसकेलिए आहार में मौसमी फल, हरी सब्जियां, दालें, दूध, काजू, बादाम तथा अन्य प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थ शामिल करने चाहिए। उन्होंने बताया कि संतुलित एवं पौष्टिक आहार मां और शिशु, दोनों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। रोटरी क्लब शिमला मिडटाउन की ओर से आयोजित कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे शुरू हुआ। इसमें विशेषज्ञों ने सही समय पर गर्भधारण, गर्भावस्था के दौरान नियमित स्वास्थ्य जांच, स्तनपान का महत्व, उचित पोषण और महिलाओं से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया। डॉ. ईशा चौहान ने गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि मां का पोषण ही शिशु के स्वस्थ विकास की नींव रखता है। गर्भवती महिलाओं को अतिरिक्त ऊर्जा और पोषण की आवश्यकता होती है, जो शिशु के समुचित विकास के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने माताओं को पौष्टिक भोजन लेने और जन्म के बाद शिशु को नियमित रूप से स्तनपान कराने की सलाह दी। आईजीएमसी की डॉ. आंचल ने गर्भावस्था के दौरान उचित पोषण और नवजात शिशु की सही देखभाल के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जन्म से लेकर छह माह तक शिशु के लिए केवल मां का दूध ही सर्वोत्तम आहार है। मां का दूध शिशु के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाता है।
विज्ञापन



स्तनपान मां और शिशु के बीच भावनात्मक जुड़ाव को भी सुदृढ़ करता है। छह माह के बाद दो वर्ष तक मां के दूध के साथ पूरक आहार भी देना चाहिए। कार्यक्रम में केंद्र की प्रशिक्षु महिलाओं के अलावा रोटरी क्लब शिमला मिडटाउन के अध्यक्ष कवि खन्ना, डॉ. आशा माढ़िया, अशोक जैन, सचिव रेनु शर्मा, हरविंदर क्वातरा, योगेश आर्य, रमेश ठाकुर और अशोक किंगर सहित ऑल इंडिया वीमेन कॉन्फ्रेंस के वोकेशनल सेंटर की अध्यक्ष आशा सूद तथा अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article