हिमाचल में 250 सड़कों का काम रुका, ये है वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत हिमाचल में ढाई सौ के करीब सड़कों का निर्माण कार्य रुक गया है। इसका कारण लोगों की ओर से जमीनें लोक निर्माण विभाग को गिफ्ट न देना बताया जा रहा है। पहले सड़कें निकालने के लिए लोनिवि लोगों से एनओसी लेता था, लेकिन जब सड़क निकालने के लिए जमीन की कटिंग की जाती है तो लोग आपत्ति जताना शुरू कर देते हैं।
जिससे गांव की सड़कें बनाने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। अब प्रदेश सरकार ने पुरानी व्यवस्था को खत्म कर दिया है। अब ऐसी सड़क का काम तभी शुरू होगा जब लोग अपनी जमीन लोक निर्माण विभाग को गिफ्ट करेंगे। लोक निर्माण विभाग ने यह व्यवस्था इसलिए बदली है क्योंकि एनओसी देने पर भी लोग सड़क का निर्माण कार्य रोक देते हैं।
गांव तक सड़क निकालने में ये बन रहे रोड़ा
अपने घर तक सड़क बनने के बाद आगे गांव तक सड़क निकालने में आनाकानी कर देते हैं। केंद्र सरकार ने हिमाचल के हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। पहले 500 आबादी वाले गांव को सड़क सुविधा से जोड़ा गया। अब सरकार ढाई सौ आबादी वाले गांव को सड़क से जोड़ रही है।
लोक निर्माण विभाग के मुताबिक जिला कांगड़ा, मंडी, शिमला, हमीरपुर में विभाग को सड़क निकालने में दिक्कतें पेश आ रही है। अगर लोगों की जमीन से सड़क बनाने का सर्वे होता है तो उन्हें यह जमीन विभाग को गिफ्ट में देनी होगी। अगर ऐसा नहीं होता है तो सड़कों का काम शुरू नहीं किया जाएगा। - अनिल खाची, एसीएस लोक निर्माण विभाग