{"_id":"5a9eac0d4f1c1b387b8ba055","slug":"construction-of-chandigarh-baddi-railway-line-will-soon-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द शुरू होगा इस रेलवे लाइन का निर्माण, सांसद वीरेंद्र कश्यप ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द शुरू होगा इस रेलवे लाइन का निर्माण, सांसद वीरेंद्र कश्यप ने किया खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Wed, 07 Mar 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस रेलवे लाइन का निर्माण जल्द शुरू होगा। सांसद वीरेंद्र कश्यप ने इसका खुलासा किया है।33.5 किलोमीटर लंबी चंडीगढ़ बद्दी-रेलवे लाइन का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए जमीन अधिग्रहण का काम आखिरी चरण में है। यह जानकारी सांसद वीरेंद्र कश्यप ने दी। कश्यप ने कहा कि रेलवे के महाप्रबंधक विश्वेश चौबे ने उन्हें भेजे पत्र में बताया है कि इस रेलवे लाइन के लिए कुल 80 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की जानी है,
विज्ञापन
जिसमें से 27.5 हेक्टेयर भूमि हिमाचल प्रदेश सरकार तथा 52.5 हेक्टेयर भूमि हरियाणा में अधिग्रहीत की जा रही है। लाइन का लोकेशन सर्वे पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
इस रेलवे लाइन के निर्माण से बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र की लगभग 2000 औद्योगिक इकाइयों को लाभ मिलेगा। वर्मा ने बताया कि रेलवे से हुए पत्राचार में यह भी बताया गया है कि 3745.62 करोड़ लागत की 216.08
किलोमीटर लंबी नई घनौली देहरादून वाया नालागढ़-बद्दी-बरोटीवाला-कालाअंब-पांवटा साहिब रेलवे लाइन का प्रारंभिक इंजीनियरिंग एवं ट्रैफिक सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। इस रेलवे लाइन की स्वीकृति के लिए रेलवे बोर्ड से अनुमति मांगी गई है।