फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Construction of alternative road started in Danoi, expected to be ready in four days

Sirmour News: दनोई में वैकल्पिक मार्ग का निर्माण शुरू, चार दिन में तैयार होने की उम्मीद

Wed, 26 Apr 2023 07:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 26 Apr 2023 07:40 PM IST
सार

ददाहू-संगड़ाह-हरिपुरधार सड़क पर दनोई में बैली ब्रिज टूटने के बाद लोक निर्माण विभाग हरकत में आ गया है। विभाग ने वैकल्पिक मार्ग तैयार करने के लिए जेसीबी मशीनें लगाकर बुधवार से कार्य शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Construction of alternative road started in Danoi, expected to be ready in four days
दनोई में वैकल्पिक मार्ग का निर्माण शुरू - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के ददाहू-संगड़ाह-हरिपुरधार सड़क पर दनोई में बैली ब्रिज टूटने के बाद लोक निर्माण विभाग हरकत में आ गया है। विभाग ने वैकल्पिक मार्ग तैयार करने के लिए जेसीबी मशीनें लगाकर बुधवार से कार्य शुरू कर दिया। उम्मीद है कि चार दिन में रास्ता बनकर तैयार हो जाएगा। विभाग का प्रयास है कि वैकल्पिक मार्ग का कार्य पूरा करके सभी तरह के वाहनों की आवाजाही बहाल की जाए। इसके लिए पुल के दोनों ओर जेसीबी मशीनें सड़क निर्माण के कार्य में लगाई गई हैं।

विज्ञापन


ददाहू की ओर से टूटे पुल से 200 मीटर पीछे तो संगड़ाह की तरफ पुल से 400 मीटर आगे से सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। 500 से 600 मीटर लंबे वैकल्पिक मार्ग से दोनों छोरों को जोड़ा जाएगा। इस मार्ग में एक क्रैंची भी बनाई जा सकती है। बताया जा रहा है कि जहां वैकल्पिक मार्ग बनाया जा रहा है, वहां से दशकों पहले भी आवाजाही होती थी। बता दें कि बीते सोमवार की रात पांच दशक पुराना दनोई बैली ब्रिज टूटकर खड्ड में समा गया था। पिछले दो दिन से गिरिपार क्षेत्र की 48 पंचायतों का जिला मुख्यालय नाहन से संपर्क टूट चुका है। लिहाजा, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को ददाहू और नाहन आने में भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


कामकाजी लोगों के साथ ददाहू स्कूल आने के लिए स्कूली बच्चों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए 50 से 60 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ा रहा है। कई लोग वाहनों से जरग, खूड द्राबिल, कोटीधीमान व खालाक्यार से आ-जा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजेश धीमान ने बताया कि वैकल्पिक सड़क का निर्माण शुरू कर दिया है। सड़क के दोनों ओर से ही जेसीबी मशीनों को लगाकर रास्ता बनाया जा रहा है। जोगर खड्ड में पुलिया डालकर वाहनों की आवाजाही बहाल की जाएगी। तीन-चार दिन में वैकल्पिक मार्ग का निर्माण कर लिया जाएगा। मार्ग निर्माण की प्रगति इस बात पर भी निर्भर करेगी कि सड़क के बीच कोई चट्टान न आ जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed