{"_id":"6570706a1667484bc50b0e07","slug":"constable-shivali-becomes-video-analyst-of-himachal-cricket-association-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: कांस्टेबल शिवाली बनीं हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन की वीडियो एनालिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: कांस्टेबल शिवाली बनीं हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन की वीडियो एनालिस्ट
Wed, 06 Dec 2023 06:31 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/बंगाणा
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/बंगाणा
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 06 Dec 2023 06:31 PM IST
सार
ऊना जिले बंगाणा के लखरूंह गांव निवासी पुलिस कांस्टेबल शिवाली ठाकुर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) की वीडियो एनालिस्ट बन गई हैं।
विज्ञापन
कांस्टेबल शिवाली ठाकुर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले बंगाणा के लखरूंह गांव निवासी पुलिस कांस्टेबल शिवाली ठाकुर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) की वीडियो एनालिस्ट बन गई हैं। वीडियो एनालिस्ट बनने वाली वह पहली महिला कांस्टेबल हैं। वीडियो एनालिस्ट के लिए करीब 40 लोगों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन
परीक्षा धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में अगस्त में हुई थी। शिवाली धर्मशाला में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत हैं। उनके पति अरुण ठाकुर भी हिमाचल पुलिस में कांस्टेबल हैं और हिमाचल क्रिकेट संघ में अंपायर हैं। शिवाली ने बताया कि वीडियो एनालिस्ट बनने की प्ररेणा उन्हें पति से मिली। पति अरुण राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं।
विज्ञापन