{"_id":"627e7956c48e063d8418e853","slug":"constable-recruitment-paper-leak-case-three-accused-got-police-remand-till-may-18-one-got-police-remand-till-may-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामला: तीन आरोपियों को 15 तक, एक को 18 मई तक मिली पुलिस रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामला: तीन आरोपियों को 15 तक, एक को 18 मई तक मिली पुलिस रिमांड
Fri, 13 May 2022 08:59 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 13 May 2022 08:59 PM IST
सार
न्यायाधीश शिखा लखनपाल की अदालत ने तीन आरोपियों को 15, जबकि एक आरोपी को 18 मई तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। एक आरोपी को न्यायिक हिरासत भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले के पांच आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायाधीश शिखा लखनपाल की अदालत ने तीन आरोपियों को 15, जबकि एक आरोपी को 18 मई तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। एक आरोपी को न्यायिक हिरासत भेजा गया है। नरेंद्र कुमार (49) को 18 मई और अभिषेक (27), बलविंद्र (32) और विपिन (35) को 15 मई तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। एक अन्य आरोपी संजय कुमार (49) को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
अब संजय कुमार को 24 मई को दोबारा न्यायालय में पेश किया जाएगा। गौर रहे कि पेपर लीक मामले में जांच कर रही टीम ने अभी तक 15 आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनमें 10 आरोपियों को पहले ही न्यायिक हिरासत पर भेजा जा चुका है। शुक्रवार को भी एक आरोपी को न्यायिक हिरासत और चार अन्य को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन