फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Constable posted in Shimla railway station received bravery award

शिमला रेलवे स्टेशन में तैनात कांस्टेबल को मिला बहादुरी पुरस्कार

Sat, 10 Oct 2020 03:35 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 10 Oct 2020 03:35 AM IST
विज्ञापन
Constable posted in Shimla railway station received bravery award
कांस्टेबल पूर्णानंद - फोटो : अमर उजाला

रेलवे स्टेशन शिमला में तैनात कांस्टेबल पूर्णानंद को रेलवे मिनिस्टर्स मेडल फॉर ब्रेवरी अवार्ड से नवाजा गया है। पुरस्कार स्वरूप पूर्णानंद को रेलवे की ओर से नकद एक लाख रुपये की राशि दी गई है। मंडल रेल प्रबंधक गुरिंद्र मोहन सिंह ने कांस्टेबल पूर्णानंद के लिए सराहना स्वरूप पुरस्कार के लिए उच्च अधिकारियों को अनुशंसा की थी। शिमला रेलवे स्टेशन के आरपीएफ प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि साल 2019 में कांस्टेबल पूर्णानंद रात्रि ड्यूटी पर स्टेशन परिसर में तैनात थे।

विज्ञापन


इस बीच, एक चोर रेलवे स्टेशन परिसर में चोरी के इरादे से दाखिल हुआ। कांस्टेबल ने उसे देखा तो पकड़ने के लिए पीछे दौड़ लगाई। चोर ने चाकू से पूर्णानंद की छाती पर तीन वार किए। लहूलुहान हालत में भी कांस्टेबल ने करीब 50 मीटर तक चोर का पीछा किया। अंधेरे का फायदा उठाकर चोर भागने में कामयाब रहा, लेकिन कांस्टेबल ने उसका चेहरा पहचान लिया था। इसी बिनाह पर चोर को पकड़ने में कामयाबी मिली। अपनी जान की फिक्र किए बिना रेलवे संपत्ति की रक्षा करने पर कांस्टेबल पूर्णानंद को ब्रेवरी अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed