मंत्रियों और विधायकों की आयकर छूट खत्म करने पर विचार: सीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि मंत्रियों और विधायकों को दी जा रही आयकर छूट खत्म करने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार जनता में इस तरह के विषयों में अच्छा संदेश देना चाहती है, इसलिए इस मामले को एग्जामिन करने के बाद जल्द ही कोई फैसला लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने शिमला में पत्रकारों के सवालों के जवाब में यह बात कही।
सीएम जयराम ठाकुर से जब प्रश्न किया गया कि कांग्रेस विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से इस बारे में उन्हें एक पत्र भी लिखा गया है। इस पर वह क्या कहते हैं? इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी विधायक के कहने पर नहीं, बल्कि हिमाचल सरकार इस बारे में खुद भी विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि किन-किन चीजों में खर्चों में कटौती संभव है, राज्य सरकार इस बारे में विचार करेगी। जहां भी अनावश्यक खर्चों को घटाया जा सके, सरकार इन्हें घटाने का पूरा प्रयास करेगी।
शिकागो से शिमला की बात कर मोदी ने फिर मोहा हिमाचलियों का मन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अमेरिका में शिकागो से शिमला की बात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर हिमाचलियों का मन मोहा है। उन्होंने कहा कि पीएम जहां भी जाते हैं, हिमाचल को जरूर याद करते हैं।
जब वह इस्राइल के दौरे पर गए तो उन्होंने हिमाचली टोपी पहनी। केदारनाथ में पूजा करने गए तो भी हिमाचली टोपी पहनकर पूजा की। अब उन्होंने फिर शिमला का नाम लेकर हिमाचल को सम्मान दिया है।