कुल्लू: आनी में बीच सड़क पर कुलदीप राठौर से उलझ पड़े कांग्रेस कार्यकर्ता, जानें पूरा मामला
संगठन को लेकर विश्राम गृह आनी में बातचीत करने पहुंचे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को राठौर आगामी कार्यक्रम में देरी के चलते मिलने का समय नहीं दे पाए। ऐसे में कुछ कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूटा और वे बीच सड़क पर ही राठौर से उलझ पड़े।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी में मिलने का समय न मिलने से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर से बीच सड़क पर ही उलझ पड़े। उग्र कार्यकर्ताओं को समझाने में असफल रहने के बाद राठौर ने मौके से निकलना ही बेहतर समझा। वह शनिवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे थे। संगठन को लेकर विश्राम गृह आनी में बातचीत करने पहुंचे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को राठौर आगामी कार्यक्रम में देरी के चलते मिलने का समय नहीं दे पाए। ऐसे में कुछ कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूटा और वे बीच सड़क पर ही राठौर से उलझ पड़े।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रकेश शर्मा ने कहा कि यह पार्टी का आंतरिक मामला है। इसे आपस में सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी को कोई नाराजगी है तो उसे भी सुना जाएगा। बताया जा रहा है कि आनी कांग्रेस का एक धड़ा वर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रकेश शर्मा को हटाना चाहता है जिसको लेकर कुछ समय पहले एक चिट्ठी भी प्रदेशाध्यक्ष को भेजी गई थी। इस चिट्ठी में चंद्रकेश शर्मा को पद से हटाने की सिफारिश की गई थी। उल्लेखनीय है कि एक ओर जहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ा रहे थे, वहीं दूसरी ओर गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। ऐसे में उपचुनावों से पूर्व कार्यकर्ताओं को एक सूत्र में बांधे रख पाना मुश्किल हो रहा है।