फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress worker shot dead by unknown attackers in una Himachal, nephew injured

Murder: हिमाचल में कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, भतीजा घायल, आरोपी फरार

Mon, 12 Sep 2022 10:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, दुलैहड़ (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, दुलैहड़ (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 12 Sep 2022 10:38 PM IST
सार

सोमवार देर शाम अज्ञात हमलावरों ने कांग्रेस कार्यकर्ता एवं व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात में कांग्रेस कार्यकर्ता का भतीजा भी घायल हो गया है। सीमा को सील कर वाहनों को खंगाला जा रहा है। 

विज्ञापन
Congress worker shot dead by unknown attackers in una Himachal, nephew injured
मृतक कांग्रेस कार्यकर्ता व परिजनों से मिलते नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल-पंजाब सीमा पर हरोली उपमंडल के दुलैहड़ में सोमवार देर शाम अज्ञात हमलावरों ने कांग्रेस कार्यकर्ता एवं व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात में कांग्रेस कार्यकर्ता का भतीजा भी घायल हो गया है। सीमा को सील कर वाहनों को खंगाला जा रहा है। पुलिस की टीमें पंजाब व हिमाचल में दबिश दे रही हैं। जानकारी के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ता दुलैहड़ निवासी रविंद्र कुमार सेठी (40) पुत्र रतन चंद स्टेडियम में मौजूद था। इसी बीच अचानक वाहन सवार अज्ञात हमलावरों ने उन पर दो गोलियां दाग दीं। एक गोली रविंद्र के सीने में जा लगी। रविंद्र के साथ खड़े उनके भतीजे केशव (17) ने हमलावरों पर पत्थरों से हमला किया।

विज्ञापन


जवाब में हमलावरों ने भी उस पर किसी चीज से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। लोगों ने रविंद्र और केशव को दुलैहड़ अस्पताल पहुंचाया। यहां से रविंद्र को क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। केशव का उपचार दुलैहड़ अस्पताल में ही चल रहा है। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि फरार हमलावरों की तलाश की जा रही है। उल्लेखनीय है कि हत्या क्यों की गई, इस बारे में अभी कोई खुलासा नहीं हो पाया है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचकर खुद हर चीज का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। 
विज्ञापन


परिजनों की चीख पुकार से गूंज उठा ऊना का क्षेत्रीय अस्पताल 
 हरोली क्षेत्र के दुलैहड़ में रविंद्र कुमार सेठी को गोली मारे जाने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल में चीख-पुकार मच गई। घायल व्यक्ति को ऊना अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन आपातकाल वार्ड के बाहर जमा हो गए। रविंद्र की नाजुक हालत को देखते हुए उसके भाई और पत्नी आपातकाल वार्ड में फर्श पर बैठकर रोने बिलखने लगे। मौके पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री भी पहुंचे थे। कोई नहीं समझ पा रहा था कि इस बड़ी वारदात को कैसे और किन कारणों से अंजाम दिया गया। इतने में रविंद्र का भाई मुकेश अग्निहोत्री के गले लगकर रोने लगा। वह मुकेश अग्निहोत्री से यही फरियाद करता रहा कि मेरे भाई नु इक बारी बचा लो...। आपातकाल वार्ड का गमगीन माहौल देखकर हर किसी की आंख नम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



बताया जा रहा है कि मृतक का एक भाई सुरेंद्र कुमार पुलिस में हैं। जब रविंद्र को आपातकालीन कक्ष में लाया गया को सुरेंद्र भी उसके साथ ही अंदर चले गए। अपने भाई की हालत देखकर वह सुधबुध खो बैठे। उनके मुंह से यही निकला कि मेरा सब कुछ लुट गया। मेरा कुछ भी नहीं बचा। उधर, मृतक की पत्नी को जब यह पता चला कि उसका पति इस दुनिया में नहीं रहा, वह उसी समय बेसुध होकर जमीन गिर गई। उसे तुरंत आपातकाल वार्ड में ले जाया गया और उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। हैरत की बात यह है कि शाम के समय हुई इस वारदात का क्या मकसद रहा, इसका किसी को कोई अंदाजा नहीं।

मोबाइल फोन से खुल सकते हैं कई राज
रविंद्र कुमार की हत्या के बाद उसके मोबाइल की छानबीन की जा रही है। अस्पताल में उसकी जेब से मोबाइल फोन नहीं मिला है। माना जा रहा है कि रविंद्र के मोबाइल फोन से कई राज खुल सकते हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस के हाथ उसका मोबाइल फोन नहीं लग पाया। इसके साथ ही जिस स्थान पर गोली चली उसके आसपास सीसीटीवी कैमरों से भी हत्यारों का सुराग लग सकता है।
 

हिमाचल-पंजाब सीमा पर नाकाबंदी

Congress worker shot dead by unknown attackers in una Himachal, nephew injured
हिमाचल-पंजाब सीमा पर नाकाबंदी - फोटो : संवाद

हिमाचल-पंजाब सीमा पर स्थित ऊना जिले के दुलैहड़ में गोलीकांड के बाद फरार हुए आरोपियों को दबोचने के लिए ऊना पुलिस ने पंजाब में दबिश दी। पुलिस ने जैंजो समेत आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी ली। वाहनों की पूरी तलाशी लेने के बाद ही रवाना किया गया। पंजाब से सटे दुलैहड़ गांव में गोलीकांड के बाद हमलावरों के पंजाब की तरफ फरार होने की अधिक आशंका जताई जा रही है। ऐसे में पुलिस हिमाचल और पंजाब दोनों जगह जांच में जुटी हुई है। पुलिस इलाके में लगे हुए सीसीटीवी खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान का पता लगा रही है। स्थानीय लोगों से भी शातिरों के बारे में पूछताछ की जा रही है। इस गोलीकांड के बाद क्षेत्र में दहशत मची हुई है। सरेआम मुख्य बाजार के पास हुई इस वारदात ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

गोलीकांड की खबर से पहले ही क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचे परिजनों ने भी रविंद्र कुमार सेठी की किसी से कोई दुश्मनी न होने की बात कही। आखिर हमलावरों ने इस वारदात को क्यों अंजाम दिया, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। रविंद्र के परिजन और दोस्त खुद इस घटना से हैरत में है। उधर, पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए वह खुद जैंजो में जांच पड़ताल कर रहे हैं। पुलिस जगह-जगह आरोपियों की तलाश कर रही है। किसी को शातिरों के बारे में कोई सूचना मिलती है तो वह उनसे सीधा संपर्क कर सकते हैं। हर पहलु को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed