फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress will soon announce candidates in Himachal: Rathore

हिमाचल में प्रत्याशियों की घोषणा जल्द करेगी कांग्रेस: राठौर

Thu, 28 Feb 2019 06:29 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा) Published by: ashok chauhan Updated Thu, 28 Feb 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
Congress will soon announce candidates in Himachal: Rathore

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। भाजपा के एक साल के कार्यकाल में करीब 350 बलात्कार के विभिन्न मामले थानों में दर्ज हैं। सरकार विकास के खोखले दावे कर रही है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम बयानो में कहते हैं कि केंद्र सरकार ने प्रदेश को करोड़ों का बजट विकास के लिए भेजा है, लेकिन यथार्थ में न यह पैसा नजर आता है और न ही विकास। कहा कि उनका प्रथम कार्य प्रदेश में संगठन को मजबूत करना है। संगठन की मजबूती को वे प्रदेश के दौरे पर हैं।
विज्ञापन


लोस चुनाव के लिए प्रदेश की चारों सीटों पर प्रत्याशियों का चुनाव हाईकमान करेगा। शीघ्र उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। लोस चुनावों को देखते हुए प्रभारी और ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। जिला देहरा के लिए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अनीता वर्मा को मुख्य प्रभारी बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Congress will soon announce candidates in Himachal: Rathore

प्रदेश कांग्रेस सचिव संजय अवस्थी को प्रभारी, कमलकांत प्रदेश कांग्रेस सचिव को ज्वालामुखी विस क्षेत्र का ऑब्जर्वर, प्रदेश सचिव बलविंद्र बबलू को जसवां परागपुर हलके का ऑब्जर्वर एवं पूर्व विधायक और कांग्रेस सचिव तिलकराज शर्मा को देहरा हलके का ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।

बताया कि वीरवार को बैठक में सात मार्च को कांगड़ा में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे का पर चर्चा की गई। कांग्रेस पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। दो मार्च को धर्मशाला में प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक है।

इसमें प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली, पूर्व विधायक एवं कांग्रेस प्रवक्ता संजय रत्न, प्रेम कौशल, पूर्व विधायक योगराज, प्रदेश सचिव बलबिंद्र बबलू, कमलकांत पठानिया,

पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, पूर्व विधायक एवं उपाध्यक्ष अनीता वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपक शर्मा, सादिक खान, राजेश राजा, अशोक हिमाचली, प्रदीप कुमार, दिनेश पराशर और धर्मेद्र शर्मा और सुनील कश्यप आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed