फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress will protest against the central govt in the entire state on December 22.

हिमाचल: केंद्र सरकार के खिलाफ 22 दिसंबर को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

Wed, 20 Dec 2023 07:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 Dec 2023 07:21 PM IST
सार

प्रतिभा सिंह ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि वह सोची समझी रणनीति के तहत सदन में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
Congress will protest against the central govt in the entire state on December 22.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस प्रदेश में 22 दिसंबर को सभी जिलों में केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी। इसमें पार्टी के सभी नेता, पदाधिकारी अग्रणी संगठनों व सभी विभागों के प्रमुखों सहित पार्टी के सभी कार्यकर्ता भाग लेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि कांग्रेस भाजपा के किसी भी दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी। प्रतिभा सिंह ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि वह सोची समझी रणनीति के तहत सदन में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


लोकसभा व राज्यसभा से कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के सांसदों को सदन से निलंबित करने की भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस देशभर में केंद्र की भाजपा सरकार की तानाशाही नीतियों व निर्णय के खिलाफ धरने प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिभा सिंह ने कहा कि संसद के दोनों सदनों से विपक्षी दलों के नेताओं का निलंबन बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा संसद में विपक्ष के सवालों से बच रही है और यही वजह है कि एक सोची समझी रणनीति के तहत संसद से विपक्षी सांसदों को निलंबित किया गया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुने हुए सांसदों का निलंबन लोकतंत्र की हत्या के साथ साथ उनका अपमान भी है जो कभी सहन नही हो सकता।

उपराष्ट्रपति के उपहास के विरोध में भाजपा करेगी प्रदर्शन 
उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के उपहास की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा है कि देश के उपराष्ट्रपति और राज्य सभा के सभापति जगदीप धनखड़ का घमंडिया नेताओं ने जिस तरह उपहास किया, वह एक व्यक्ति या पद नहीं बल्कि भारतीय संविधान का अपमान है। इसके विरोध में वीरवार को भाजपा सुबह 11 बजे शिमला में उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेगी। 12:30 बजे राज्यपाल को भी ज्ञापन सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed