फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress will probe the effigy burn case of suresh chandel

सुरेश चंदेल का पुतला फूंकने के मामले की जांच करेगा हाईकमान

Sat, 06 Apr 2019 11:14 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 06 Apr 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
congress will probe the effigy burn case of suresh chandel
पूर्व सांसद सुरेश चंदेल - फोटो : फाइल फोटो

कांग्रेस हाईकमान भाजपा नेता और पूर्व सांसद सुरेश चंदेल का पुतले फूंकने के मामले की जांच कराने की तैयारी में है। इस संबंध में हाईकमान शीघ्र ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी को जांच कमेटी गठित कराने के फरमान जारी करने वाला है। यह कमेटी देखेगी कि भाजपा के पूर्व सांसद के पुतले फूंकने के लिए फंडिंग कहां से हुई और इसके पीछे किन नेताओं का हाथ रहा है। 

विज्ञापन


अभी तक बिलासपुर और ऊना बीसीसी के पांच नेताओं को पद से निलंबित कर दिया गया है। इनसे 15 दिनों के भीतर नोटिस का जवाब भी मांगा गया है। चंदेल को पार्टी में लेने का मामला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के पास विचाराधीन था। इसके बाद भी प्रदेश में सुरेश चंदेल के पुलते जलाकर विरोध करने की हिम्मत पार्टी नेताओं में कैसे हुई? 
विज्ञापन


इससे पहले पूर्व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री सुखराम और उनके पौत्र आश्रय शर्मा को कांग्रेस में लिया गया था परंतु इसका विरोध करने की हिम्मत किसी भी कांग्रेसी नेता में नहीं थी। यह मामला सीधा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से जुड़ा हुआ है। हाईकमान ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed