फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress will not make Jambo executive now in Himachal

हिमाचल में अब जंबो कार्यकारिणी नहीं बनाएगी कांग्रेस

Fri, 28 Jun 2019 10:19 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Jun 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
Congress will not make Jambo executive now in Himachal
फाइल फोटो

हिमाचल में अब कांग्रेस जंबो कार्यकारिणी नहीं बनाएगी। प्रदेश कमेटी में 45 से 50 और जिला कमेटी में 35 से 40 पदाधिकारी ही शामिल किए जाएंगे। गुरुवार को नई दिल्ली में कांग्रेस नेता अहमद पटेल, मोतीलाल वोहरा और रजनी पाटिल से मिले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर को यह आदेश दिए गए हैं। कांग्रेस आलाकमान ने राठौर को प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन जल्द करने को कहा है।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने वीरवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोतीलाल वोहरा, कोषाध्यक्ष अहमद पटेल और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि हाईकमान ने कुलदीप राठौर को पूर्व की तरह प्रदेश कांग्रेस कमेटी को जिला कांग्रेस कमेटी में बहुत अधिक संख्या में पदाधिकारियों को शामिल न करने को कहा है। बैठक में लोकसभा चुनाव में हुई कांग्रेस की हार पर भी विस्तार से मंथन हुआ।
विज्ञापन


चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद प्रदेश में समीक्षा करने के लिए ऑल इंडिया कांग्रेस की दो कमेटियों की रिपोर्ट के आधार पर कांग्रेस की हार के कारणों की समीक्षा की गई। बैठक में प्रदेश में होने वाले उपचुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को कुलदीप राठौर की कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात होने की संभावना भी है। उधर, हमीरपुर सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे ठाकुर रामलाल को अगले सप्ताह कांग्रेस हाईकमान ने नई दिल्ली बुलाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed