फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress will expose BJP's corruption cases: kuldeep Rathore

भाजपा के भ्रष्टाचार मामलों का पर्दाफाश करेगी कांग्रेस: राठौर

Thu, 19 Dec 2019 05:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 Dec 2019 05:06 PM IST
विज्ञापन
Congress will expose BJP's corruption cases: kuldeep Rathore
- फोटो : अमर उजाला

दो साल के कार्यकाल का जश्न मनाने की तैयारियों में जुटी प्रदेश सरकार के रंग में भंग डालने को कांग्रेस ने भी कमर कस ली हैं। सरकार के 27 दिसंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले 26 दिसंबर को कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर भाजपा के भ्रष्टाचार मामलों का पर्दाफाश करेंगे। गुरूवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रेस वार्ता में राठौर ने कहा कि सरकार के दो साल पूरे होने से एक दिन पहले मैं बड़े खुलासे करूंगा। 

विज्ञापन


भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस 28 दिसंबर से प्रदेश में जनजागरण अभियान शुरू करेगी। इस दिन कांग्रेस का 134वां स्थापना दिवस भी है। राठौर ने बताया कि स्थापना दिवस पर सुबह दस बजे सभी नेता और कार्यकर्ता रिज मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास एकत्र होंगे। यहां से कांग्रेस मुख्यालय आकर ध्वजारोहण किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद बैठक होगी। भाजपा की देश विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस देश में विशेष अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि सुनियोजित तरीके से देश में सांप्रदायिक सौहार्द को केंद्र सरकार खराब कर रही है। नागरिकता संशोधन बिल की आड़ में देश को धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में इसको लेकर कड़ा विरोध हो रहा है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने कांग्रेस पार्षदों को दिया प्रलोभन

भाजपा नेता महिलाओं से दुर्व्यवहार करने के मामलों में फंस रहे हैं। आर्थिक मंदी से बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है। राठौर ने कहा कि 27 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम के लिए सरकारी धनराशि की बर्बादी करने की तैयारी भाजपा ने शुरू कर दी है। 

राठौर ने नगर निगम शिमला में बीते रोज हुए मेयर-डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए कांग्रेस पार्षदों को डराने-धमकाने और प्रलोभन देने का भाजपा सरकार पर आरोप लगाया। बावजूद इसके कांग्रेस के सभी पार्षद एकजुट रहे।

चार्जशीट सौंपने की परंपरा को बदलेगी कांग्रेस
कुलदीप राठौर ने कहा कि सरकारों की चार्जशीट तैयार करने का काम राजनीतिक दलों का नहीं है। पुरानी परंपराओं को बदलने की जरूरत है। चार्जशीट कोर्ट में पेश की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed