फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress to again analyse reasons for the worst-ever defeat : Sukhu

कांग्रेस फिर करेगी हार पर मंथन

Mon, 16 Jun 2014 02:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 16 Jun 2014 02:05 PM IST
विज्ञापन
Congress to again analyse reasons for the worst-ever defeat : Sukhu

प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोमवार को फिर से लोकसभा चुनावों में हार के कारणों पर मंथन करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पार्टी के सभी फ्रंटल संगठनों की एक बैठक बुलाई है।

विज्ञापन


इसमें प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी बुलाए हैं। बैठक 16 जून को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में होगी। इसमें चर्चा कर हार के कारणों की रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसे हाईकमान को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


यह विशेष है कि इस तरह की बैठकों का सिलसिला शुरू से ही चल रहा है। अब तक ब्लॉक कांग्रेस, जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों, प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिवों और ब्लॉक पर्यवेक्षकों की बैठकें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें अधिकतर ने हार के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सरकार में अनदेखी को भी जिम्मेवार ठहराया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा कि युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, कांग्र्रेस सेवादल और एनएसयूआई सहित तमाम फ्रंटल संगठनों की इस बैठक का आयोजन राजीव भवन शिमला में किया जाएगा।


11 बजे के बाद रखी गई बैठक में इन फ्रंटल संगठनों के सभी प्रमुख पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। इनसे पूछा जाएगा कि लोकसभा चुनावों में किस वजह से हार हुई।

उसी के बाद ही लोकसभा की चारों सीटों और विधानसभा की एक सीट पर हार की अंतिम रिपोर्ट बनाकर आगे पार्टी आलाकमान को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed