{"_id":"5861398e4f1c1b2a41eebc70","slug":"congress-statement-on-bjp-chargesheet-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की चार्जशीट पर बोले कांग्रेस नेता, झूठे हैं सारे आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की चार्जशीट पर बोले कांग्रेस नेता, झूठे हैं सारे आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 27 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा द्वारा बनाई गई चार्जशीट को हास्यास्पद करार दिया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा के पास प्रदेश सरकार के खिलाफ कोई भी राजनैतिक मुद्दा नहीं है और वह अपनी बौखलाहट छिपाने के लिए झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने का पूरा प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर, महासचिव राम लाल ठाकुर, कुलदीप सिंह पठानिया, प्रवक्ता डा. सुभाष मंगलेट और केवल सिंह पठानिया ने संयुक्त बयान में कहा कि अगले वर्ष प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा हताश और निराश है।
विज्ञापन
कहा कि नोटबंदी देश के आम व गरीब लोगों को जो परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं, उस पर भाजपा खामोश बैठी है। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि झूठ बोलकर उसे कोई राजनैतिक लाभ मिलने वाला नहीं है।
विज्ञापन
प्रदेश में भ्रष्टाचार की जननी भाजपा रही है और अपने काले कारनामों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए प्रदेश सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है। नेताओं ने कहा है कि भाजपा ने चार्जशीट में जो भी आरोप लगाए हैं, वह पूरी तरह झूठे व निराधार हैं।
कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि प्रदेश सरकार के खिलाफ झूठे आरोप लगाने के आरोपी भाजपा नेताओं के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।