फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress state president Pratibha Singh targeted BJP, said- propaganda is being done by spreading misconceptio

Shimla: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना, बोलीं-भ्रांतियां फैलाकर दुष्प्रचार किया

Wed, 04 Dec 2024 03:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 04 Dec 2024 03:21 PM IST
सार

बुधवार को रिज पर एनएसयूआई की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रतिभा ने कहा कि भाजपा के लोग भ्रांतियां फैलाकर दुष्प्रचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Congress state president Pratibha Singh targeted BJP, said- propaganda is being done by spreading misconceptio
कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने चुनाव में किए वायदे पूरे किए हैं। महिलाओं को 1500 रुपये की राशि दी गई है। सीएम ने इसकी शुरुआत लाहाैल-स्पीति से की। इसके बाद डोडरा क्वार में भी महिलाओं को राशि जारी की गई। बुधवार को रिज पर एनएसयूआई की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रतिभा ने कहा कि भाजपा के लोग भ्रांतियां फैलाकर दुष्प्रचार कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश हित को दरकिनार कर अपना राजनीतिक हित साधने में लगी है जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का जनमत कांग्रेस के पास है इसलिए उसे जनमत का सम्मान करना चाहिए।

विज्ञापन

सरकार का दो साल के समारोह के लिए सभी मंत्रियों, विधायकों को जिम्मेदारी गई है। संगठन को मजबूत किया जाएगा। नई प्रदेश कार्यकारिणी बनाने की शुरूआज की है। इसमें अच्छे लोगों को लाया जाएगा और उन्हें जिम्मेदारी दी जाएगी। जो पार्टी को समय देने और समाज के लिए काम भी करे। पार्टी की मजबूती के लिए काम किया जाएगा। दिसंबर अंत तक कार्यकारिणी तय होगी।
विज्ञापन


प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस के सभी नेताओं, पीसीसी के सभी पूर्व पदाधिकारियों,अग्रणी संगठनों, पार्टी विभागों से प्रदेश कांग्रेस सरकार के दो साल के कार्यकाल पर 11 दिसंबर को बिलासपुर में आयोजित होने वाले आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने पार्टी के सभी नेताओं से एकजुट होकर कार्य करने व अधिक से अधिक लोगों को इस आयोजन में शामिल करने को कहा है । प्रतिभा सिंह ने कहा है कि 11 दिसंबर को होने वाले इस आयोजन में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को लेकर कांग्रेस सरकार अपने दो साल का पूरा रिकॉर्ड प्रदेश की जनता के समक्ष रखेगी और भाजपा के षड्यंत्रों का भांडा फोड़ेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को जिस प्रकार से चौपट किया इसका पूरा खुलासा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को इस दौरान बहुत सी चुनौतियों का सामना भी करना पड़ा। प्राकृतिक आपदा के दौरान केंद्र सरकार से प्रदेश को कोई भी आर्थिक मदद नहीं मिलने के बावजूद प्रभावित लोगों को जिस प्रकार से प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने राहत प्रदान की वह अपने आप में बहुत ही महत्वपूर्ण है। भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का जो षड्यंत्र रचा उस पर भी कांग्रेस सरकार ने पार पाया।  प्रदेश पर विधानसभा के उपचुनाव थोपे गए, उसमें भी भाजपा को मुंह की खानी पड़ी। केंद्र सरकार से कोई भी आथिक मदद नहीं मिलने के बावजूद प्रदेश सरकार अपने चुनावी गारंटियों को पूरा करने के प्रति पूरी तरह वचनबद्ध है और उसे क्रमबद्ध तरीके से पूरा कर रही है।  उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह झूठ बोल कर लोगों को गुमराह करने का पूरा प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed