फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cultural news shimla

Shimla News: हरतालिका तीज का व्रत करने से पति की दीर्घायु का मिलता है फल

Wed, 09 Sep 2026 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
cultural news shimla
हरतालिका तीज व्रत 14 को, शिव-पार्वती की होगी पूजा
विज्ञापन

- 13 सितंबर से होगी तृतीया तिथि, 14 को सुबह 6:05 से 7:06 बजे तक रहेगा शुभ मुहूर्त
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।
कई महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखकर पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ शिव-पार्वती का पूजन करती हैं। गंज बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने बताया कि दृगपंचांग के अनुसार भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 13 सितंबर की सुबह 7:08 बजे शुरू होकर 14 सितंबर की सुबह 7:06 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर इस वर्ष हरतालिका तीज का व्रत 14 सितंबर को रखा जाएगा। इस दिन व्रती महिलाएं सुबह स्नान आदि के बाद स्वच्छ या नए वस्त्र धारण कर व्रत का संकल्प लेंगी। इन्होंने बताया कि हरतालिका तीज पर शिव-पार्वती पूजन के लिए सुबह 6:05 बजे से 7:06 बजे तक का समय शुभ रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:32 से 5:19 बजे तक रहेगा जबकि अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:52 बजे से दोपहर 12:41 बजे तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूजा, दान-पुण्य और अन्य शुभ कार्यों के लिए इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है।
विज्ञापन


पंडितों के अनुसार माता पार्वती को सुहाग सामग्री अर्पित करना भी इस पर्व का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें मेहंदी, चूड़ी, बिंदी, सिंदूर आदि सामग्री शामिल की जाती है। पूजा के बाद सुहाग सामग्री किसी ब्राह्मणी या सुहागिन महिला को दान करने की परंपरा भी बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
मिट्टी से शिव-पार्वती की प्रतिमाएं बनाने की है परंपरा हरतालिका तीज की पूजा के लिए शुद्ध मिट्टी से भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की प्रतिमाएं बनाने की परंपरा है। व्रती महिलाएं इन प्रतिमाओं को स्थापित कर विधि-विधान से पूजन करती हैं। पूजा में गंगाजल और पंचामृत का प्रयोग किया जाता है। भगवान शिव को बेलपत्र, शमीपत्र, धतूरा और मदार के फूल अर्पित करने की परंपरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed