फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   schools won in sports

Shimla News: खेलकूद प्रतियोगिता में जुग्गर स्कूल बना विजेता

Wed, 09 Sep 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
schools won in sports
ठियोग जोन की खेलकूद प्रतियोगिता जुग्गर में संपन्न, 225 से अधिक ने खिलाड़ियों ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुग्गर में छात्राओं की चार दिवसीय खंड स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में 14 स्कूलों की 225 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विजेता टीमों को सम्मानित किया।
ठियोग खंड खेलकूद प्रतियोगिता की प्रभारी कौशल्या देवी ने बताया कि विजेता टीमों से चयनित 40 छात्राओं का समूह रामपुर में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगा। वॉलीबाल में ठियोग विजेता, मॉडर्न पब्लिक स्कूल चियोग उपविजेता रहा। कबड्डी में चियोग विजेता, मॉडर्न पब्लिक स्कूल चियोग उपविजेता बना। खो-खो में जुग्गर विजेता, ठियोग स्कूल उपविजेता रहा। बैडमिंटन में कयारटु स्कूल विजेता, सरोग स्कूल उपविजेता व योग में ठियोग विजेता, चियोग स्कूल उपविजेता रहा। चेस में एमपीएस चियोग विजेता, कयारटु स्कूल उपविजेता बना। भाषण में सेहमल विजेता, ठियोग स्कूल उपविजेता रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सुगम संगीत में ठियोग स्कूल विजेता, जुग्गर स्कूल उपविजेता रहा। क्लासिक सोलो सॉन्ग में एमपीएस चियोग विजेता, सेहमल स्कूल उपविजेता बना। समूहगान में ठियोग स्कूल विजेता, सेहमल स्कूल उपविजेता और वन एक्ट प्ले में एमपीएस चियोग विजेता, जुग्गर स्कूल उपविजेता बना।
विज्ञापन

डांस प्रतियोगिता में ठियोग स्कूल विजेता, जुग्गर स्कूल उपविजेता रहा। जुग्गर स्कूल को ओवरऑल चैंपियन का खिताब मिला। मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलें भी जरूरी हैं और प्रदेश सरकार बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विजेताओं का सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed