फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   congress star pracharak kanhaiya kumar statement at Mandi jansabha election camapign

उपचुनाव: कन्हैया बोले- मोदी हिमाचल में प्रभारी रहे तो पहाड़ का दर्द क्यों नहीं मालूम

Sun, 10 Oct 2021 09:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 10 Oct 2021 09:40 PM IST
सार

कन्हैया ने कहा कि मोदी सरकार विज्ञापन पर चल रही है। इनका तो अब यह नारा होना चाहिए कि अब की बार विज्ञापन की सरकार। बीजेपी का मतलब ही, बड़का झूठ पार्टी, है। बड़का को पहाड़ी भाषा में बड़ा भाई कहा जाता है। 

विज्ञापन
congress star pracharak kanhaiya kumar statement at Mandi jansabha election camapign
मंडी पहुंचे कांग्रेस के स्टार प्रचारक कन्हैया कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी होने के तीसरे ही दिन कन्हैया कुमार मंडी पहुंच गए हैं। वे दिल्ली से प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ हेलीकॉप्टर से आए। यहां प्रेस वार्ता में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और जयराम सरकार पर तंज किए। कन्हैया ने कहा कि दिल्ली से सैलानी मंडी पहुंच जाते हैं, यहां का सेब दिल्ली पहुंच जाता है मगर विकास यहां नहीं पहुंचता। सड़कों की हालत देख कर कोई भी यह कह सकता है। दूसरे की पीड़ा वही समझ सकता है जिसने खुद पीड़ा झेली हो। मोदी कहते हैं कि वह हिमाचल में प्रभारी रहे हैं तो फिर उन्हें पहाड़ के लोगों का दर्द क्यों मालूम नहीं है। 

विज्ञापन


कन्हैया ने कहा कि मोदी सरकार विज्ञापन पर चल रही है। इनका तो अब यह नारा होना चाहिए कि अब की बार विज्ञापन की सरकार। पंप पर पेट्रोल भरवाते समय ऐसा लगता है जैसे कोई सिरिंज से खून निकाल रहा है और सामने मोदी का हंसता हुए चेहरे वाला होर्डिंग दिखता है। सरसों का तेल जैसे पेट्रोल को आवाज दे रहा है कि आओ हमारे पास दोनों बराबर हो जाएं। डबल सेंचुरी मारें। 
विज्ञापन


कन्हैया ने आरोप लगाया कि भाजपा ने जो अपने घोषणापत्र में वायदे किए थे वह ही पूरे नहीं हुए। अभी तक तो कांग्रेस के काम का ही फीता काटा जा रहा है। न जाने अपने काम का फीता कब काटेंगे। उन्होंने लोगों से कहा कि वह भाजपा का घोषणापत्र साथ रखें और जब भाजपा वाले वोट मांगने आएं तो उनसे पूछें कि इसका क्या हुआ। उन्होंने लोगों को सचेत किया कि भाजपा फिर से कोई शगूफा छोड़ेगी ताकि लोगों का ध्यान असली मुद्दों से हट जाए, इनका काम झूठ बोलो राज करना है। बीजेपी का मतलब ही, बड़का झूठ पार्टी, है। बड़का को पहाड़ी भाषा में बड़ा भाई कहा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब समय है कि जिस तरह से रसोई में यदि पक रही रोटी को समय से नहीं पलटेंगे तो जल जाती है वैसे ही इस उपचुनाव में सबक सिखा दिया जाए। भाजपा का उम्मीदवार एक सैनिक है, के सवाल पर कहा कि सामान्य ज्ञान की बात है कि सेना को राजनीति में नहीं लाना चाहिए, राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भले ही एक सांसद के जीतने से कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी मगर ऐसा संदेश जाएगा कि सत्ता आपकी बपौती नहीं है, इन्हें अपनी गलती का एहसास होगा, जनता की बात सुनी जाएगी, लोकतंत्र मजबूत होगा।

सेरी मंच पर दिखाए काले झंडे, आज फतेहपुर में रैली
प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला और कन्हैया कुमार जैसे ही मंडी के सेरी मंच पर पहुंचे एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने वहां नारेबाजी शुरू कर दी और काले झंडे दिखाए। बता दें कि शुक्ला और कन्हैया मंडी से कुल्लू निकल गए हैं। यहां कार्यक्रमों और बैठकों में भाग लेने के बाद सोमवार को कांगड़ा के फतेहपुर में जाएंगे और कांग्रेस की चुनावी रैली में भाग लेंगे। यहां से वे दिल्ली लौट जाएंगे।

अपराधी को बचाने में भाजपा को महारत हासिल है: शुक्ला
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि अपराधी और भ्रष्टाचारी को बचाने में भाजपा को महारत हासिल है। इसका उदाहरण देश के गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा का बेटा आशीष मिश्रा सामने है। उसने किसानों को कुचलकर मार डाला और अब उसे बचाया जा रहा है। उपचुनाव में प्रचार के लिए मंडी पहुंचे राजीव शुक्ला ने गांधी भवन मंडी में प्रेस वार्ता में कहा कि मेरे लिए मंडी का चुनाव सबसे महत्वपूर्ण है।

कांग्रेस के स्टार प्रचार कन्हैया कुमार, सह प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर और सुखविंद्र सुक्खू, प्रकाश चौधरी, विक्रमादित्य सिंह, चेतराम ठाकुर और पूर्व मंत्री रंगीला राम राव भी मौजूद रहे। शुक्ला ने कहा कि यह चुनाव देश की दिशा और दशा का संकेत देगा। नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभालने से पहले वायदा किया था कि वह 40 रुपये लीटर पेट्रोल देंगे, यह 100 रुपये लीटर मिल रहा है।


डीजल 100 तक पहुंचने वाला है, गैस की कीमतें कहां पहुंच गई हैं। शुक्ला ने कहा मोदी सरकार 5 रुपये का काम और 50 का प्रचार करती है, जबकि मनमोहन सरकार में काम 50 और प्रचार महज 5 का होता था। दिल्ली की आप सरकार तो इनसे भी आगे जाकर 5 रुपये का काम और 100 रुपये का प्रचार करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed