फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress spokesperson randeep surjewala pc in shimla

धूमल को लाकर देवभूमि को सेल पर नहीं जाने देगी जनता : रणदीप सिंह सुरजेवाला

Thu, 02 Nov 2017 06:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 02 Nov 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
 congress spokesperson randeep surjewala pc in shimla

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी और पार्टी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि धूमल को सत्ता में लाकर जनता देवभूमि हिमाचल को सेल पर नहीं जाने देगी। हिमाचल ऑन सेल वाली धूमल सरकार के वक्त की बात को लोग भूले नहीं होंगे। 

विज्ञापन


भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मोदी की तरफ से वीरभद्र पर हमले करने पर सुरजेवाला बोले - सहारा और बिरला की डायरियों में सीधा-सीधा मोदी का नाम लिखा हुआ है। एक शाहजादे की आय 16 हजार करोड़ बढ़ जाती है। इसकी जांच मोदी क्यों नहीं करवाते। 
विज्ञापन


विजय माल्या को मोदी की पार्टी ने ही चुनकर राज्यसभा भेजा। वे गड़बड़ी कर भाग गए तो इसकी भी बात करते। व्यापमं के घोटाले की भी चर्चा कर लेते। उन्होंने कहा कि आज विनाश का दानव हिमाचल भी पहुंच चुका है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरजेवाला ने वीरवार को राजीव भवन शिमला में पत्रकार वार्ता में वीरभद्र को बड़ा और लोकप्रिय नेता बताया। कहा कि दंगल में पहलवान हो तो भीड़ जुटाने की जरूरत नहीं पड़ती। वीरभद्र सिंह अकेले योद्धा ही प्रचार के लिए काफी हैं। भाजपा शोर-शराबा ही करती है। 

कहा कि भाजपा के सीएम पद के चेहरे धूमल चार्जशीटेड हैं और जमानत पर चल रहे हैं। एचपीसीए मामले को याद करवाते हुए सुरजेवाला ने कहा कि इनके खिलाफ चल रहा मामला सुप्रीमकोर्ट में स्टे किया गया है। पहले ये मामला हाईकोर्ट में रहा। 

वे मोदी और धूमल से पूछना चाहते हैं कि अगर वे निर्दोष हैं तो उन्हें ट्रायल कोर्ट में जाना चाहिए। उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी महंगाई में पिस रहा है और किसान आत्महत्या कर रहे हैं। मोदी आम आदमी पर लगातार टैक्स लगाने वाला जीएसटी कानून लाए हैं। 

हिमाचल में मोदी ने  हर बार झूठी घोषणाएं कीं

 congress spokesperson randeep surjewala pc in shimla

सुरजेवाला ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने हिमाचल आकर हमेशा झूठी घोषणाएं कीं। 29 अप्रैल, 2014 को सोलन में रैली कर कहा कि चंडीगढ़ से लद्दाख तक हिमाचल से होता हुआ रेल नेटवर्क बनाएंगे। इसी तारीख को सोलन में सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने का भी वादा किया।

बाद में कहा कि 10 फीसदी एप्पल कांसेंट्रेट को कोल्ड ड्रिंक में डलवाएंगे। अब तीन लाख टन सेब अमेरिका, चीन, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया आदि देशों से भारत आ रहा है। 29 अप्रैल, 2017 को प्रधानमंत्री ने शिमला से हवाई चप्पल पहनने वाले के लिए उड़ान स्कीम शुरू की। अब जहाज कहीं उड़ता नहीं दिखता। अगर उड़े तो 15 हजार से 20 हजार रुपये का टिकट मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed