फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress Spokesperson akhilesh pratap singh statement on union government

अखिलेश प्रताप सिंह: आम आदमी की नहीं व्यक्ति विशेष की हुई केंद्र सरकार

Fri, 17 Feb 2023 07:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 17 Feb 2023 07:00 PM IST
सार

अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने संसद में अडानी को लेकर जो प्रश्न पूछे थे, उन्हें संसद की कार्यवाही से हटा दिया गया। हिडन वर्ग की रिपोर्ट के बाद जिस प्रकार देश की अर्थव्यवस्था पर प्रहार हुआ है, वह बहुत चिंता की बात हैं।

विज्ञापन
Congress Spokesperson akhilesh pratap singh statement on union government
पत्रकार वार्ता करते अखिलेश प्रताप सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अदाणी के आगे सरेंडर हो गई हैं। देश के इतिहास में पहली बार हुआ है जब किसी प्रधानमंत्री पर किसी एक व्यक्ति को देश की संपदा बेचने व नियमों के विपरीत किसी को अनुचित लाभ देने के लिए संसद में गंभीर आरोप लगे हैं। प्रधानमंत्री ने उन आरोपों का उत्तर देना तो दूर उनका खंडन तक नही किया है।लोकतंत्र में संसद के अंदर विपक्ष के सवालों का जवाब देना सरकार का उत्तरदायित्व होता है,जिसे पीएम मोदी ने पूरा नहीं किया। केंद्र सरकार आम आदमी की नहीं एक व्यक्ति विशेष की सरकार बन कर रह गई है।

विज्ञापन


शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकार वार्ता में अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने संसद में अडानी को लेकर जो प्रश्न पूछे थे, उन्हें संसद की कार्यवाही से हटा दिया गया। हिडन वर्ग की रिपोर्ट के बाद जिस प्रकार देश की अर्थव्यवस्था पर प्रहार हुआ है, वह बहुत चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति जो 2014 में अमीरी के 609 पायदान पर था, वह सात साल में कैसे अमीरी के नंबर दो पर आकर दो नंबरी बन गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अडानी व प्रधानमंत्री मोदी की मिलीभगत से यह सब संभव हो पाया है, क्योंकि केंद्र सरकार आम लोगों को नही केवल एक विशेष व्यक्ति अडानी की होकर रह गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने ऐन चुनावों से पहले नियमों में बदलाव कर एक साथ 6 एयरपोर्ट अडानी को दे दिए। कई बंदरगाह और अनेक कंपनियों को भी उन्हें बेच दिया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पहले किसी कंपनी में रेड डालती है और उसके बाद उन कंपनियों को अडानी खरीद लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र की पूरी सरकार आम लोगों के लिए नही केवल अडानी के लिए काम कर रही हैं। अखिलेश प्रताप ने कहा कि कांग्रेस देशभर में विदेशों से अडानी को हुई फंडिंग व देश की कंपनियों की खरीद में उनकी फंडिंग की जांच जेपीसी से करवाने की मांग, देश में हो रहे इस भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों की आवाज बुलंद करेगी। उन्होंने कहा कि देश मे अगले साल होने वाले आम चुनावों में यह एक बहुत बड़ा मुद्दा होगा।


सीमेंट प्लांट का विवाद जल्द होगा समाप्त : नरेश
मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश में एसीसी व अंबुजा सीमेंट प्लांटों की तालाबंदी को लेकर सरकार गंभीर है। इस पर नजर रखे हुए है। यह मामला कंपनी और ट्रांसपोर्टर के बीच है, बाबजूद इसके सरकार इस मसले को सुलझाने के लिए प्रयासरत हैं। नरेश चौहान ने कहा कि वार्ता अंतिम दौर पर है और जल्द हल होने के आसार हैं। उन्होंने कहा कि किसी के हितों से खिलवाड़ नही होने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed