फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress seek report from distt incharges on defeat in election

जबाव दो, चुनावों में किस वजह से हारी पार्टी

Mon, 19 May 2014 11:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 19 May 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
congress seek report from distt incharges on defeat in election

लोकसभा चुनावों और विधानसभा उपचुनाव में हुई हार पर प्रदेश कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों से रिपोर्ट तलब की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस संबंध में बैठक 20 मई को बुलाई है। इसमें रिपोर्ट पर मंत्रणा होगी। इसमें कैसे हारे चुनाव? इस पर मंथन किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस की चारों लोकसभा सीटों और एक विधानसभा सीट पर हुई हार के कारणों की समीक्षा की जा रही है। मुख्यमंत्री, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष, आठ मंत्रियों और कांग्रेस के कई दिग्गजों के हलकों में भाजपा को लीड मिली है।
विज्ञापन


राज्य में कांग्रेस की सरकार रहते हुए यह कैसे हो गया? इस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अपनी रिपोर्ट मंगवाएगी। इसे कांग्रेस हाईकमान को भी दिया जा सकता है।

यद्यपि पूरे देश-प्रदेश में मोदी लहर थी, यह भी सभी मान रहे हैं। बावजूद इसके प्रदेश कांग्रेस अपने प्रादेशिक कारणों पर भी मंथन करेगी। जिलों से प्राप्त रिपोर्ट पर हिमाचल कांग्रेस छानबीन को अलग से कमेटी का गठन भी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें मोदी लहर को नहीं रोक पाने के कारणों और पार्टी की अन्य कमजोरियों पर विचार-मंथन होगा। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि जिला अध्यक्षों की बैठक 20 मई को बुलाई गई है।

उनसे जाना जाएगा कि कहां चूक हुई? उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी भूल-चूक में सुधार कर आगामी तैयारियों में जुट जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed