फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress's Anand Sharma Hits Out At PM Narendra Modi

'पीएम मोदी ने किया वीरभद्र, परमार और रामलाल का अपमान'

Mon, 24 Oct 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 24 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Congress's Anand Sharma Hits Out At PM Narendra Modi

राज्य सभा में विपक्ष के उपनेता आनंद शर्मा ने कहा है कि नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में मंडी रैली में न्यायोचित बात नहीं की। केवल शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल ने ही हिमाचल में काम किया है, यह कहकर उन्होंने यशवंत सिंह परमार, रामलाल ठाकुर और वीरभद्र सिंह का अपमान किया है। 

विज्ञापन


उन्होंने मंडी में पीएम नरेंद्र मोदी के बयान की कड़ी निंदा की। आनंद शर्मा रविवार को शिमला के पीटरहॉफ में मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। आनंद शर्मा ने एआईसीसी सचिव आशा कुमारी की ओर से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू की कार्यशैली पर उठाए सवाल पर कहा कि वह किसी और के बयान पर कमेंट नहीं करेंगे। 
विज्ञापन


यह कमेट करने वाले से ही पूछा जाए तो ठीक होगा। बाकी मीडिया में आई बयानबाजी से पार्टी के मसलों पर निर्णय नहीं होता है। क्या निर्णय होना चाहिए, इस पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की ओर से निर्णय लिया जाता है। एक पार्टी के भीतर किसी के भी दो से अधिक विचार हो सकते हैं। ये लोकतंत्र का एक हेल्दी पार्ट भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुक्खू पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रयासरत

Congress's Anand Sharma Hits Out At PM Narendra Modi

क्या कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के कार्य से आप संतुष्ट हैं। इस पर आनंद शर्मा ने कहा कि सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का जनरल हाउस है। इसी में यह मालूम हो जाएगा। 

उन्होंने कहा कि वे किसी को प्रमाणपत्र नहीं देंगे, जब तक कि वे गहराई में नहीं गए। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पार्टी को मजबूत करने को प्रयासरत हैं। अगर हम यह कहें कि हमने सब कुछ पा लिया है तो जवाब नहीं में है। हमें और बेहतर करने की जरूरत है। 

विपक्ष उठाएगा सेब को विशेष श्रेणी उत्पाद घोषित करवाने का मामला 
भविष्य में सेब पर आयात शुल्क शून्य तक घट जाने के मसले पर आनंद शर्मा बोले- मैंने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री रहते हुए सेब पर आयात शुल्क बढ़वाने के लिए काम किया। हमने इसे अधिकतम लगवाया। नरेंद्र मोदी ने वादे के मुताबिक ऐसा कुछ नहीं किया। दोहा राउंड का मामला अभी आगे नहीं बढ़ा। हम अभी किसी समझौते पर वहां नहीं पहुंचे हैं। 

अब इस पर वर्तमान केंद्र सरकार को ही कोई फैसला लेना है। वे विपक्ष में हैं। वे प्रदेश में कांग्रेस की मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष रहे हैं, जिसमें यह मुद्दा भी शामिल है? क्या विपक्ष में रहते हुए उन्हें सेब को विशेष श्रेणी उत्पाद घोषित करवाने के इस मामले को उठाना नहीं चाहिए? इस पर आनंद शर्मा ने कहा कि वे इसे जरूर उठाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed