फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress rebels and independents who joined BJP reached Shimla, lashed out at the state government in Peterhof

हिमाचल: शिमला पहुंचे भाजपा में शामिल कांग्रेस के बागी और निर्दलीय, पीटरहॉफ में राज्य सरकार पर बरसे

Sat, 23 Mar 2024 10:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 23 Mar 2024 10:06 PM IST
सार

छह अयोग्य घोषित बागी और तीन निर्दलीय विधायक शनिवार रात को शिमला पहुंचे। इस दौरान पीटरहॉफ में इन नेताओं का भाजपा की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। 

विज्ञापन
Congress rebels and independents who joined BJP reached Shimla, lashed out at the state government in Peterhof
पीटरहॉफ में भाजपा में शामिल कांग्रेस के बागी और निर्दलीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के छह अयोग्य घोषित बागी और तीन निर्दलीय विधायक शनिवार रात को शिमला पहुंचे। इस दौरान पीटरहॉफ में इन नेताओं का भाजपा की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान हर्ष महाजन ने रवि ठाकुर, विपिन परमार ने इंद्रदत्त लखनपाल, सतपाल सिंह सत्ती ने होशियार सिंह, अनिल शर्मा ने केएल ठाकुर, सुखराम चौधरी ने देवेंद्र कुमार भुट्टो, बिक्रम सिंह ठाकुर ने चैतन्य शर्मा और हंसराज ने आशीष शर्मा का स्वागत किया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी इस दौरान मौजूद रहे। इसके बाद नौ नेताओं ने संयुक्त प्रेसवार्ता में राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।  राजीव बिंदल ने कहा कि  हिमाचल के इतिहास में यह अत्यंत महत्वपूर्ण क्षण है। हिमाचल के इतिहास में यह पहली बार हुआ है।

विज्ञापन


सुधीर शर्मा ने कहा कि आप सभी जानते हैं कि राज्यसभा के बाद किस तरह का माहौल रहा। कांग्रेस सरकार ने दस गारंटियां दी थीं। विधायकों और लोगों का सरकार से मिलना मुश्किल हो गया था। 
विज्ञापन

आज स्वेच्छा से भाजपा में शामिल हुए हैं। वोट छिपकर नहीं डाला है। सीएम ने गद्दार तक कहा। वर्तमान सरकार कांग्रेस की नहीं, मित्रों की सरकार है। मंत्री का दर्जा इस तरह से देते रहे तो मजाक बन गया। जब घर का मुखिया कहने लग गया कि खजाना खाली है। यह सही नहीं। मुख्यमंत्री को पद छोड़ना चाहिए था। खजाना कैसे भरेगा, उसके लिए सोच चाहिए। आज भाजपा में आए हैं। जीवनपर्यन्त रहूंगा। एक कार्यकर्ता के रूप में आया हूं। लालसा पालकर नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम आरोप साबित करें, अन्यथा मानहानि का केस करेंगे: राजेंद्र राणा 
राजेंद्र राणा ने कहा - यह जो घटनाक्रम हुआ है। यह एक महीने या दो महीने की बात नहीं है। एक साल में जिस तरह से चुने हुए विधायकों को प्रताड़ित किया जा रहा था। जब कांग्रेस की गारंटियां पूरी नहीं हुईं तो जनता भी पूछने लगी। आज कांग्रेस पार्टी के साथ पॉलिटिकल डिजास्टर हो गया है। आज कांग्रेस के बड़े नेता चुनाव लड़ने से मना कर रहे हैं। इतना बड़ा जनता ने जनादेश दिया। हमने हिमाचल के स्वाभिमान को देखते हुए वोट दिया। मुख्यमंत्री ने वोट देने के बाद जिस तरह से झूठे आरोप लगाए, उसे साबित करें। वरना नौ विधायक मानहानि का मुकदमा करेंगे। जिन लोगों ने झूठे मुकदमे चलाए, उन पर मानहानि का केस करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को आगे बढ़ाएंगे। बहुत से साथी चंद दिनों में साहस दिखाने वाले हैं।

15 महीनों में सारे विकास कार्य रुक गए: होशियार सिंह
होशियार सिंह ने कहा कि इतिहास में पहली बार हुआ कि तीन निर्दलियों ने इस्तीफा दिया। पहले भी विधायक रहा। पांच साल की तुलना अगर 15 महीनों से करें तो बड़ा फर्क रहा है। इन 15 महीनों में सारे विकास कार्य रुक गए थे। हम अगर असुरक्षित हैं तो जनता कहां से सुरक्षित होगी। हम जब एक लाख मांगने जाते थे तो कहते थे कि एक लाख भी नहीं है। इसलिए तीनों निर्दलीय विधायकों ने निर्णय लिया कि भाजपा जिसने पांच साल साथ दिया, इस सरकार ने अथॉरिटी को कमजोर करने की कोशिश की।

 हिमाचल में जल्द भाजपा सरकार बनेगी: जयराम
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि वह सभी विधायकों का भाजपा परिवार की ओर से नरेंद्र मोदी परिवार की ओर से स्वागत करते हैं। उन्हें सरकार की ओर से आभास मिला है। मेरे पड़ोस में रहने वाले एक सीपीएस की सुरक्षा के लिए 20 से ज्यादा पुलिस का स्टाफ लगा है। यह मेरे पड़ोस में रहते हैं। सरकार बहुमत खो चुकी है।  मुख्यमंत्री सरकार चलाने का नैतिक आधार खो चुके हैं। हम राज्यसभा चुनाव जीतने के लिए लड़ रहे थे। अगर कट मोशन पर डिविजन दिया होता तो सरकार गिर जाती। इन नौ साथियों ने यह बड़ा कदम उठाया है। लोकसभा के चुनाव जीतना तो लक्ष्य है ही। जब दिल्ली में नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी तो हिमाचल में भाजपा सरकार बनेगी। चुने हुए विधायकों के साथ केस किए जा रहे, यह गलत है। उन्होंने खुद कभी प्रतिशोध की राजनीति नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed