फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress rally buses will not be allowed to enter the city

Shimla News: कांग्रेस की रैली की बसों को शहर में नहीं मिलेगा प्रवेश

Thu, 29 May 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Congress rally buses will not be allowed to enter the city
सोलन, मंडी और हमीरपुर से आने वाली रैली की बसों को टुटीकंडी क्रॉसिंग में करना होगा खड़ा, कांग्रेस आज निकालेगी रैली
विज्ञापन

एडवांस्ड स्टडी-एवालॉज मार्ग पर वनवे रहेगी व्यवस्था

अपर शिमला से आने वाली रैली की बसें चलौंठी में होंगी खड़ी

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कांग्रेस की जय हिंद रैली को लेकर पुलिस ने शहर का ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया है। इस रैली में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ताओं के शिमला पहुंचने की उम्मीद है। शहर में यातायात जाम की समस्या पैदा न हो इसके लिए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान बनाया है।

सोलन, मंडी और हमीरपुर की ओर से आने वाली रैली की बसों को टुटीकंडी क्रॉसिंग से आगे आने की अनुमति नहीं होगी। यहां से कार्यकर्ता एचआरटीसी और निजी बसों से 103 टनल तक पहुंचेंगे और यहां से पीटरहॉफ जा सकेंगे। रैली पीटरहॉफ में होगी। बसों को टुटीकंडी क्रॉसिंग स्थित पार्किंग में खड़े करने की व्यवस्था की है। वाहनों की अधिक संख्या होने पर टुटीकंडी-खलीनी बाईपास में भी बसों और अन्य वाहनों को खड़ा किया जा सकेगा। इसके अलावा एडवांस्ड स्टडी-एवालॉज मार्ग को वनवे किया है। इस मार्ग पर एडवांस्ड स्टडी से एवालॉज की तरफ वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। हालांकि विपरीत दिशा से वाहनों की आवाजाही आम दिनों की तरह होगी। इस मार्ग पर रैली में शामिल होने के लिए आने वाले कार्यकर्ताओं के छोटे वाहनों को खड़ा करने की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके अलावा आईटीआईटी-समरहिल मार्ग पर भी छोटे वाहनों को खड़ा किया जाएगा। वाहनों की अधिक संख्या होने पर अनाडेल मार्ग पर भी गाड़ियों को खड़ा करने की व्यवस्था की है। अपर शिमला से आने वाली कार्यकर्ताओं की बसों को चलौंठी बाईपास में खड़ा किया जाएगा। यहां से कार्यकर्ता बसों के माध्यम से रैली स्थल पर पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन






इनसेट
शहर में 90 ट्रैफिक पुलिस कर्मी तैनात
कांग्रेस की रैली को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए सामान्य दिनों की अपेक्षा अतिरिक्त जवानों की तैनाती की है। शुक्रवार को 90 से अधिक ट्रैफिक पुलिस कर्मी शहर की यातायात व्यवस्था संभालेंगे। इसके अलावा रैली स्थल पर कानून व्यवस्था के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल को बटालियन से बुलाया है। डीएसपी ट्रैफिक संदीप शर्मा ने बताया कि रैली को देखते हुए शिमला पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। इसमें रैली में शामिल होने के लिए आने वाहनों के लिए पार्किंग स्थल चिह्नित किए हैं। शहर में यातायात व्यवस्था सही रहे, इसको देखते हुए अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article