फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress protest on inflation and unemployment is mere pretense: Satti

महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस का प्रदर्शन महज ढोंग: सत्ती

Sun, 10 Nov 2019 07:34 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 10 Nov 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
Congress protest on inflation and unemployment is mere pretense: Satti
फाइल फोटो

महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस के धरने-प्रदर्शन को ढोंग करार देते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कांग्रेस विरोधाभास में जी रही है। एक तरफ तो बेरोजगारी को लेकर प्रदर्शन कर रही है और दूसरी तरफ बेरोजगारी को खत्म करने के लिए निवेशकों को आकर्षित करने को लेकर प्रदेश सरकार की इन्वेस्टर मीट का समर्थन करने के बजाय विरोध कर लाखों बेरोजगार युवाओं के साथ अन्याय कर रही है।

विज्ञापन


कांग्रेस का दोहरा रवैया उसी को ही ले डूबेगा। सत्ती ने कहा कि 93 हजार करोड़ रुपये के एमओयू साइन होने के बाद कांग्रेस पूरी तरह हिल चुकी है और सत्ता में न रहने की तड़प से सड़क पर उतरने के लिए मजबूर हो गए हैं। उपचुनाव में करारी हार और जनता की ओर से हैसियत दिखाए जाने से कांग्रेसी नेता अपनी खोई जमीन को तलाशने के लिए धरना-प्रदर्शन तो अवश्य कर रहे हैं लेकिन वह भूल रहे हैं कि पिछली सरकार में रहते हुए उन्होंने जो कारनामे किए उससे जनता और निवेशकों का विश्वास उठ गया है।
विज्ञापन


यही वजह है कि जहां कांग्रेस के कार्यकाल में 500 से अधिक उद्योग प्रदेश छोड़कर भाग गए, वहीं भाजपा सरकार के कार्यकाल में निवेशक पुन: आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर खाद्य उपभोग की एक-दो वस्तुओं को छोड़ दिया जाए तो खुदरा और थोक महंगाई दर पिछले एक दशक में अपने न्यूनतम स्तर पर है। प्याज के दाम नहीं बढ़े, इसके लिए केंद्र सरकार आगामी दिनों में एक लाख टन प्याज का आयात कर रही है और साथ में जमाखोरों पर भी कार्रवाई कर रही है। कांग्रेस को ही इससे सबसे ज्यादा तकलीफ पहुंचेगी, क्योंकि वही कालाबाजारियों और जमाखोरों को संरक्षण देती आ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed