फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress protest in shimla over priyanka vadra gandhi arrest case

प्रियंका की गिरफ्तारी पर कांग्रेसियों ने किया धरना-प्रदर्शन, पुतला फूंका

Sat, 20 Jul 2019 06:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 20 Jul 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
congress protest in shimla over priyanka vadra gandhi arrest case
- फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी की गिरफ्तारी पर प्रदेश कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने शिमला में कांग्रेस कार्यालय के समीप शांतिपूर्वक धरना-प्रदर्शन किया। इसमें युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल और एनएसयूआई भी शामिल रहे।
विज्ञापन


उधर, हमीरपुर में एनएसयूआई जिला इकाई ने उपायुक्त कार्यालय परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। राठौर ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में 10 निर्दोष लोगों के सामूहिक हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने जा रहीं प्रियंका गांधी को लोकतंत्र की हत्या कर गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन करेगी

congress protest in shimla over priyanka vadra gandhi arrest case

भाजपा सत्ता में आने के बाद विपक्षी दलों के नेताओं का उत्पीड़न कर हर मामले का राजनीतिकरण कर सियासी रोटियां सेंकने का काम कर रही है। सोनभद्र में सामूहिक हत्याकांड की घटना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि भाजपा इस तरह से लोकतंत्र की हत्या करेगी तो युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन करेगी। 

धरना प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, विधायक विक्रमादित्य सिंह, नंद लाल, विनय कुमार, मोहन लाल ब्राक्टा, पूर्व विधायक आदर्श सूद, प्रदेश महिला अध्यक्ष जैनब चंदेल, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर, सेवादल के प्रदेश महासचिव बलदेव ठाकुर, समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed