{"_id":"5873b1064f1c1b5e2aba8c93","slug":"congress-protest-against-demonetisation","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी के विरोध में कांग्रेस ने कुछ इस अंदाज में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी के विरोध में कांग्रेस ने कुछ इस अंदाज में किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 10 Jan 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के विरोध में प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जिलों में थाली-बेलन लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नोटबंदी के फैसले को गलत बताते हुए इसे जनविरोधी बताया। प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव मीना कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह फैसला महज चंद लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए लिया था।
विज्ञापन
कहा कि प्रधानमंत्री पहले तो लोगों को कालाधन खत्म होने की बात कहकर 50 दिन में हालात सामान्य होने की बात कहते रहे लेकिन अब तक एटीएम के बाहर लोगों की कतार बरकरार है। इसके बावजूद बैंक या सरकार अब तक लोगों को राहत पहुंचाने के लिए कोई भी सार्थक कदम नहीं उठा सकी है।
विज्ञापन
राहुल गांधी के आह्वान के बीच बर्फबारी ने कुछ जगह कांग्रेस के कार्यक्रमों पर पानी फेर दिया। बर्फबारी के बाद से अब तक बदतर चल रहे हालात की वजह से राजधानी शिमला के अलावा किन्नौर और लाहौल स्पीति में पार्टी का विरोध प्रदर्शन नहीं हो सका। वहीं, पीसीसी प्रवक्ता संजय सिंह चौहान ने कहा कि 11 जनवरी को दिल्ली में होने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस के बड़ी संख्या में पदाधिकारी, विधायक दिल्ली जाएंगे।
विज्ञापन