फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress PC In Shimla Today CM Sukhvinder Singh Sukhu On Mahila Samman Yojana

महिला सम्मान योजना: CM सुक्खू बोले- पात्र महिलाओं को जून में मिलेंगे 3000 रुपये, फॉर्म यहां करवाएं जमा

Tue, 16 Apr 2024 05:44 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 16 Apr 2024 05:44 PM IST
सार

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा जून में प्रदेश की पात्र महिलाओं को महिला सम्मान निधि के तहत ₹3000 एक साथ दिए जाएंगे। पात्र महिलाएं कांग्रेस विधायकों के पास भी फॉर्म जमा करवा सकती हैं।

विज्ञापन
Congress PC In Shimla Today CM Sukhvinder Singh Sukhu On Mahila Samman Yojana
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार दोपहर बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रेस वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जून में प्रदेश की पात्र महिलाओं को महिला सम्मान निधि के तहत ₹3000 एक साथ दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि योजना जब चुनाव के दौरान जारी रह सकती है तो प्रदेश की महिला सम्मान निधि बंद करने को कोई प्रश्न ही नहीं है।
विज्ञापन


'फॉर्म संबंधित विभाग को दें, नहीं तो कांग्रेस विधायक के पास' 
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस संदर्भ में मंत्री जगत सिंह नेगी की ओर से चुनाव आयोग को अवगत कराया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पात्र महिलाएं योजना का लाभ लेने के लिए अपने फार्म संबंधित विभाग को दे सकती हैं. अगर विभागीय अधिकारी फॉर्म नहीं लेते हैं तो संबंधित क्षेत्र के कांग्रेस विधायकों के पास इन फॉर्म को जमा करवाया जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया समाप्त होते ही महिलाओं को एक साथ सभी माह के पैसे जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


'कांग्रेस सरकार पूरी तरह स्थिर'
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता बिकाऊ विधायकों को वोट की चोट से सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पैसे के दम पर सत्ता को हथियाना का षड्यंत्र रचा. जिसमें वह फेल हो गए। प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह से स्थिर है. कांग्रेस पार्टी लोकसभा की चारों सीटों सहित विधानसभा के छह उपचुनाव में जीत दर्ज करेगी।

'पुरानी पेंशन को लेकर बनेगा कानून'
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया है। अभी इस योजना को प्रशासनिक मंजूरी दी गई है। चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद विधानसभा में इस संदर्भ में कानून बनाया जाएगा। कानून के बनने से इस योजना को बंद नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed