फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress party leader discussion over victory in himachal assembly election

हिमाचल विस चुनावः कांग्रेस कार्यालय में कभी बन रही तो कभी जा रही सरकार

Sun, 10 Dec 2017 02:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 10 Dec 2017 02:04 PM IST
विज्ञापन
congress party leader discussion over victory in himachal assembly election

कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में कभी सरकार बन रही है तो कभी नहीं भी बन रही है। तमाम तरह के कयासों के बीच पूरे दिन चर्चा का दौर चला होता है। दिन भर पार्टी दफ्तर में गपशप चली होती है। कार्यालय के बाहर छोटे चुनावी झंडों की बीनी हुई माला तक उतर गई है।  

विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू कभी-कभार राजीव भवन शिमला में बैठे होते हैं तो उस वक्त को कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी यहां नजर आ जाते हैं। वे तरह-तरह की चर्चा करते हैं। हर सीट पर कांग्रेस और भाजपा के समीकरणों पर बात होती है। 
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष न बैठे हों तो यहां पार्टी के कुछेक पदाधिकारियों के अलावा कोई नजर नहीं आता। इनमें भी पार्टी के प्रवक्ता या नवनियुक्त सचिव ही नजर आते हैं। जो कभी-कभार प्रेस बयान जारी करते हैं। चुनावी थकान के बाद कांग्र्रेस के दिग्गज नेता अपने घरों में या हिमाचल से बाहर जाकर सुस्ता रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान बताते हैं कि सभी को 18 दिसंबर का इंतजार है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि इस दिन चुनावी नतीजे कांग्रेस के पक्ष में ही आएंगे। उन्होंने माना कि पार्टी दफ्तर में तो होगी ही, प्रदेश के तमाम गली-मोहल्लों में बस चुनावी चर्चा ही हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed