फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress party celebrated 134th Foundation Day in shimla

हिमाचल कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस, एकता की शपथ ली

Fri, 28 Dec 2018 07:06 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Fri, 28 Dec 2018 07:06 PM IST
विज्ञापन
congress party celebrated 134th  Foundation Day in shimla

कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को राजीव पार्टी कार्यालय शिमला में 134वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पार्टी ध्वज फ हराया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ध्वज को सलामी दी।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 1985 में कांग्रेस पार्टी की स्थापना की गई थी। कांग्रेस पार्टी का देश की आजादी में अहम योगदान रहा है। पार्टी के अनेकों नेताओं ने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति दी। 
विज्ञापन


स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक कांग्रेस पार्टी का कुर्बानियों भरा इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की एकता और अखंडता को कायम रखते हुए कश्मीर से कन्या
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमारी तक देश को एक सूत्र में बांधेे रखा और आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों तथा पार्टी नेताओं की दूरगामी सोच के कारण आज भारत में एक बड़ी शक्ति के रुप में उभर कर सामने आया है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने देश की एकता और अखंडता को कायम रखने की शपथ दिलाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed