फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress or BJP, MLA Anil Sharma stuck in the middle

राजनीति: कांग्रेस या भाजपा, मझधार में फंसे विधायक अनिल शर्मा

Wed, 17 Aug 2022 11:18 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Wed, 17 Aug 2022 11:18 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के मंडी सदर के भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि अभी कुछ पक्का नहीं है। कांग्रेस में जाऊंगा या भाजपा में ही रहूंगा। समय ही बताएगा। 

विज्ञापन
Congress or BJP, MLA Anil Sharma stuck in the middle
भाजपा विधायक अनिल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस में घर वापसी की अटकलों के बीच हिमाचल प्रदेश के मंडी सदर के भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि अभी कुछ पक्का नहीं है। कांग्रेस में जाऊंगा या भाजपा में ही रहूंगा। समय ही बताएगा। अभी सियासी हवाओं को भांप रहा हूं, लेकिन फैसला जल्द करूंगा। कांग्रेस नेता संपर्क में हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी अगर समय देते हैं तो मुलाकात करूंगा। यही नहीं भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी संपर्क में है। उनसे भी बात करूंगा। इसके बाद ही कोई सोच समझ कर सही फैसला लूंगा। कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव हैं। भाजपा के साथ उनके रिश्ते खट्टाई में पड़ चुके हैं। वहीं घर वापसी की अटकलों के बीच कांग्रेस के भीतर विरोध शुरू हो चुका है। पूर्व नेता कौल सिंह की बेटी और पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी चंपा ठाकुर अनिल शर्मा के खिलाफ बगावती तेवर जता चुकी हैं।

विज्ञापन


भाजपाई भी अनिल शर्मा पर निशाना साधते रहे हैं और यह तक बयानबाजी कर रहे हैं कि बिना भाजपा बैनर के वह चुनाव नहीं जीत सकते। ऐसे में कांग्रेस या भाजपा, अनिल शर्मा मझधार में फंसे आ रहे हैं। हाल ही में विधायक दल की बैठक में न्योता न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।  उनका आरोप है कि भाजपा उन्हें किसी कार्यक्रम में बुलाती नहीं। अगर बुलाया भी जाए तो वह जाते नहीं। सुखराम परिवार का मंडी जिले में खासा दबदबा रहा है। साल 2017 में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सुखराम अपने बेटे अनिल शर्मा के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सुखराम अपने पोते आश्रय के साथ दोबारा कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा सीट में मंडी सीट से आश्रय शर्मा को टिकट दिया, लेकिन वह चुनाव हार गए। उसके बाद अनिल शर्मा को जयराम कैबिनेट से इस्तीफा देना पड़ा। पिछले ढाई साल से अनिल शर्मा हाशिए पर चल रहे हैं।
विज्ञापन


अनिल की वापसी पर हाईकमान फैसला लेगी: प्रतिभा सिंह
स्वतंत्रता दिवस पर सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने मंडी के बिजनी स्थित जलशक्ति विभाग के विश्राम गृह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। प्रदेशाध्यक्ष ने एक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि अनिल शर्मा की घर वापसी कांग्रेस हाईकमान तय करेगा। कांग्रेस के भीतर विरोध इसे लेकर कितना विरोध होगा, यह समय ही बताएगा। वहीं, उन्होंने भाजपा और मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सदन में जिस तरह का बर्ताव सीएम जयराम ठाकुर कर रहे हैं, ऐसी उनसे उम्मीद नहीं। महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी भाजपा के शासन काल में रिकॉर्ड बढ़ी है। आजादी में कांग्रेस का एक बड़ा योगदान रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर फिसली जुबान, बोलीं- गणतंत्र दिवस की बधाई
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की एक बार फिर से जुबान फिसल गई। स्वतंत्रता दिवस पर एक कार्यक्रम में पहुंची प्रतिभा सिंह ने अपने बधाई संदेश में स्वतंत्रता दिवस को गणतंत्र दिवस कह दिया। अपने संबोधन में कहा कि मैं 75वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई देती हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed