Himachal: मारकंडा को टिकट दिया तो कांग्रेस के पदाधिकारी देंगे सामूहिक इस्तीफा, बैठक में दावेदारों की दो टूक
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अगर मारकंडा को पार्टी में शामिल किया गया तो जिले कांग्रेस के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सामूहिक इस्तीफा दे देंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केलांग में शनिवार को जिला कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दो टूक कहा कि किसी बाहरी नेता को टिकट न दिया जाए। उपचुनाव में टिकट के सभी 17 दावेदारों ने बारी-बारी से अपनी बात रखी। सभी ने एक स्वर में पूर्व मंत्री डाॅ. रामलाल मारकंडा को पार्टी में शामिल न करने और उनको टिकट न देने की वकालत की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अगर मारकंडा को पार्टी में शामिल किया गया तो जिले कांग्रेस के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सामूहिक इस्तीफा दे देंगे। उनकी बात सुनने के बाद पर्यवेक्षक बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि सोच-समझकर ही टिकट दिया जाएगा।
पदाधिकारियों की बात आगे रखी जाएगी। कहा कि रवि ठाकुर ने ट्राइबल का फायदा उठाया और अब ट्राइबल को गाली दे रहे हैं। कहा कि सभी ने अपने विचार रखकर उनका काम हल्का कर दिया है। हाईकमान जिसके नाम पर भी फैसला लेगा, सभी उसकी जीत के लिए मजबूती से काम करेंगे। कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार स्थिर है। बागियों ने अपना ईमान बेचा है। कांग्रेस को धोखा देने वाले आज जिंदगीभर के लिए दागी बन गए हैं। कहा कि लाहौल-स्पीति के विधायक आज रात के अंधेरे में लाहौल आए हैं। उन्हें जनता से डर था कि उन्होंने बेईमानी की है। नेगी ने कहा कि कांग्रेस सभी छह सीटों पर उपचुनाव जीतेगी। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञालसन ठाकुर ने प्रस्ताव पारित कर मंत्री जगत सिंह नेगी कौ सौंपा। इस मौके पर सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे।
लाहौल-स्पीति कांग्रेस ने फूंका बागियों का पुतला, नारेबाजी
जिला लाहौल-स्पीति कांग्रेस ने जिला मुख्यालय केलांग में कांग्रेस से बागी नेताओं के विरोध में रैली निकाली। इसमें पर्यवेक्षक मंत्री जगत सिंह नेगी व सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे। रैली में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। वहीं सुबह पार्टी बैठक से पहले जिला कांग्रेस ने रवि ठाकुर सहित अन्य बागियों के पुतले फूंके। इस दौरान मंत्री जगत सिंह ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश की एक चुनी हुई सरकार को गिराने का काम किया है। इसके लिए प्रलोभन देकर धनबल का प्रयोग किया। इससे पहले सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि कुल्लू में उन्हें 95 प्रतिशत वोट ट्राइबल का मिलता है। कहा कि लाहौल-स्पीति के जो भी फैसले होते हैं, वह भी यहीं से होने चाहिए। यहां की राजनीति बाहर से नहीं चलेगी। रवि ठाकुर भी लाहौल-स्पीति की राजनीति कुल्लू से करते थे।
उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से कहा कि टिकट को लेकर आप का फैसला हमारा फैसला होगा, संगठन सबसे बड़ा होता है। दावेदार जितने भी हों, जो जीतने की क्षमता रखता हो, हाईकमान उसे टिकट देगा। वहीं उन्होंने कुल्लू में रह रहे लाहौल-स्पीति के लोगों से कहा कि इस समय आपकी लाहौल-स्पीति में जरूरत है। उपचुनाव तक मैं आप लोगों के बीच लाहौल-स्पीति में ही रहूंगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष ज्ञालसन ठाकुर, प्यारे लाल शर्मा, अनिल सहगल, शशि किरण, सुर्दशन जस्पा, अनुराधा राणा, कुंगा बौद्ध, राजेश शर्मा सहित कई कई कांग्रेस मौजूद रहे। लाहौल-स्पीति के बाहर के नेता को न दें टिकटजिला कांग्रेस की बैठक के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को मांगपत्र भेजा गया। इसमें कहा गया है कि जिला कांग्रेस की सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि लाहौल-स्पीति विस से किसी भी बाहरी नेता को उपचुनाव के लिए टिकट न दिया जाए। कांग्रेस पार्टी के किसी भी अनुभवी, शिक्षित व काबिल व्यक्ति को टिकट दिया जाए।