{"_id":"6188d0cb7e85f455d87cf83d","slug":"congress-newly-elected-mlas-take-oath-in-himachal-pradesh-vidhan-sabha-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा: कांग्रेस के नवनिर्वाचित तीन विधायकों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा: कांग्रेस के नवनिर्वाचित तीन विधायकों ने ली शपथ
Mon, 08 Nov 2021 06:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 08 Nov 2021 06:33 PM IST
सार
प्रदेश विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या 43 हो गई है। इससे पूर्व प्रदेश भाजपा के 44 विधायक थे।
विज्ञापन
शपथ लेने के बाद विधानसभा अध्यक्ष के साथ कांग्रेस विधायक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा उपचुनाव में जीतकर आए कांग्रेस के तीनों विधायकों ने सोमवार को विधानसभा सचिवालय में गोपनीयता की शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार की अध्यक्षता में समारोह हुआ। उन्होंने पहले जुब्बल-कोटखाई से निर्वाचित रोहित ठाकुर, उसके बाद अर्की विधानसभा क्षेत्र से जीतकर आए संजय अवस्थी और फतेहपुर से विजयी भवानी सिंह पठानिया को शपथ दिलाई। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य इस अवसर पर मौजूद रहे। परमार ने शपथ दिलाने के बाद कहा कि प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्र हैं।
विज्ञापन
इनमें भाजपा के 43, कांग्रेस के 22, सीपीआई(एम) के एक सदस्य और निर्दलीय 2 हैं। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित विधायकों से आशा रहेगी कि वह अपने-अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों पर फोकस करें। विधानसभा में उठने वाले मामलों में चर्चा का हिस्सा बनेंगे। इसके बाद तीनों विधायक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर से भी मिले। भवानी सिंह पठानिया और संजय अवस्थी पहली बार विधायक बने हैं, जबकि रोहित ठाकुर दो बार पहले भी विधायक रहे चुके हैं।
विज्ञापन
अधूरे कार्य पूरे करवाएंगे : भवानी
फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भवानी सिंह पठानिया ने कहा कि 8 से 10 महीने का समय है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और वरिष्ठ मंत्री सुजान सिंह पठानिया के समय में ही फतेहपुर में विकास हुआ है। उनकी ओर से जो काम पूरे होने से रह गए हैं, उन्हें गति दी जाएगी। इनमें कॉलेज भवन, मिनी सचिवालय, पेयजल स्कीमें, सड़कें आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
समय कम है, काम ज्यादा : रोहित
जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित ठाकुर ने कहा कि जुब्बल- कोटखाई-नावर से जो भी वायदे किए हैं, उन्हें बखूबी निभाया जाएगा। उपचुनाव में भाजपा सरकार को चार वर्ष बाद इस विधानसभा क्षेत्र की याद आई। बागवानों से जो वायदे किए हैं, वह पूरे होंगे। समय कम है, काम ज्यादा है। ऐसे में सड़कें, बागवानी, पानी और सिंचाई योजनाओं पर फोकस रहेगा।
जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे : संजय
अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी ने बताया कि जनता ने जो उन्हें सम्मान दिया है, उनकी जो उम्मीदें है, उन पर खरा उतरेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अर्की विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उनके कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। सड़कें, बिजली, पानी, सिंचाई योजना व अन्य जनहित विकास कार्यों पर फोकस रहेगा।