फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress National General Secretary Priyanka Gandhi solan himachal visit live updates

Himachal: प्रियंका बोलीं- कांग्रेस की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में देंगे एक लाख नौकरियां और पुरानी पेंशन

Fri, 14 Oct 2022 09:19 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 Oct 2022 09:19 PM IST
सार

परिवर्तन प्रतिज्ञा महारैली में प्रियंका ने प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही पहली मंत्रिमंडल की बैठक में एक लाख नौकरियां देने और पुरानी पेंशन बहाली का फैसला लेने का एलान किया। 

विज्ञापन
Congress National General Secretary Priyanka Gandhi solan himachal visit live updates
सोलन में प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को सोलन के ठोडो मैदान में चुनावी शंखनाद कर दिया है। परिवर्तन प्रतिज्ञा महारैली में प्रियंका ने प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही पहली मंत्रिमंडल की बैठक में एक लाख नौकरियां देने और पुरानी पेंशन बहाली का फैसला लेने का एलान किया।  उन्होंने भाजपा के रिवाज बदलने के नारे पर पलटवार करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के उज्ज्वल हिमाचल बनाने के सपने को तोड़कर भाजपा ने रिवाज बदल दिया है। उन्होंने जनता से बीते पांच वर्षों में हुए कार्यों की समीक्षा करने के बाद ही वोट देने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की दस गारंटियों का जिक्र करते हुए कहा कि हम खोखले और चुनावी वादे नहीं करते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जिस नीयत के साथ 1971 में हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया, उसे पूर्व मुख्यमंत्रियों डॉ. यशवंत सिंह परमार, ठाकुर रामलाल और वीरभद्र सिंह ने पूरा किया। जयराम सरकार ने विकास कार्यों को ठप कर जनता के साथ धोखा किया है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि आज सोलन में कोई चुनावी रैली नहीं है। यह सोचने का समय है। प्रदेश के भविष्य को बनाने का समय है। 
विज्ञापन


भाजपा ने कर्मचारियों, महिलाओं, युवाओं, बागवानों और किसानों सहित अन्य सभी वर्गों को छला है। सिर्फ उद्योगपति मित्रों के भाजपा ने कर्ज माफ किए हैं। अग्निवीर योजना से युवाओं का चार साल बाद भविष्य अंधकार में लाने की तैयारी की है। प्रदेश में कोरोना के दौरान पीपीई किट घोटाला हुआ। पुलिस और राज्य विश्वविद्यालय की भर्तियों में घोटाले किए गए। टमाटर, मशरूम और सेब की खेती करने वालों की सुध नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से हिमाचल के साथ रिश्ते की याद दिलाई  
प्रियंका गांधी ने रैली के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से हिमाचल प्रदेश के साथ रिश्ते की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी का प्रदेश को लेकर आध्यात्मिक लगाव था। उन्होंने शहीद होने से पहले परिवार को लिखे एक पत्र में अपनी अस्थियों को संगम के अलावा हिमालय पर्वत पर भी विसर्जित करने को कहा था। पिता राजीव गांधी ने हिमालय पर्वत पर अस्थियों को विसर्जित किया है। पहाड़ों पर हर वर्ष पड़ने वाली बर्फ में इंदिरा गांधी भी मौजूद हैं। प्रियंका ने कहा कि इंदिरा गांधी ने हिमाचल में घर बनाने की ख्वाहिश जाहिर की थी। उसे अब मैंने पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि रिश्ता दोनों ओर से निभाया जाता है। आप कांग्रेस को वोट देकर रिश्ता निभाना, हम भी आपके और प्रदेश के विकास के लिए काम करेंगे।

 

प्रियंका गांधी ने मां शूलिनी मंदिर में पूजा-अर्चना की



चुनाव आते ही तेज कर दिया हाईवे का काम, शुरू हुई हवाई उड़ानें
प्रियंका ने कहा कि प्रदेश में चुनाव नजदीक आते ही भाजपा सरकार ने पिंजौर से शिमला तक बनने वाले हाईवे पर काम तेज किया है। बीते साढ़े चार वर्षों के दौरान जब-जब भी वह सड़क मार्ग से शिमला जाती थीं तो सड़क पर लैंड स्लाइड और बंद पड़ी खड़ी मशीनें ही दिखती थीं। करीब छह माह पूर्व जब वह शिमला आ रही थीं तो हाईवे का काम होता हुआ देखा। करीब दो वर्षों से बंद पड़ी शिमला-दिल्ली के बीच हवाई उड़ान भी शुरू कर दी। 

बगलामुखी, ज्वालाजी और नयनादेवी माता को किया याद
प्रियंका ने अपने संबोधन के दौरान महिलाओं को संबोधित करते हुए बगलामुखी, ज्वालाजी और नयनादेवी माता को याद किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने महंगाई बढ़ाकर कई परेशानियों में महिलाओं को डाला है। देवभूमि की महिलाओं ने माता रानी के आशीर्वाद से इन मुश्किलों को दूर कर पांच साल निकाले हैं। 

सोलन में की फूड प्रोसेसिंग प्लांट खोलने की घोषणा
सोलन में फूड प्रोसेसिंग प्लांट खोलने का प्रियंका गांधी ने रैली में एलान किया। उन्होंने कहा कि इस प्लांट से टमाटर का सॉस तैयार किया जाएगा। स्थानीय फलों का प्रयोग कर जैम, जूस आदि भी तैयार किए जाएंगे। स्थानीय बागवानों को उनके घरों के पास बाजार उपलब्ध करवाया जाएगा।


एनपीएस के क्रमिक अनशन में शामिल हुईं प्रियंका गांधी
परिवर्तन प्रतिज्ञा महारैली से पहले प्रियंका गांधी 14 दिन से पुरानी पेंशन बहाली को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे कर्मचारियों से मिलीं। वह कर्मचारियों के अनशन में शामिल हुईं और न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन के वोट फॉर ओपीएस का समर्थन किया। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि कांग्रेस सरकार बनते ही पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी। न्यू पेंशन स्कीम के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर भी मौजूद रहे। 
न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन के पदाधिकारी ओल्ड डीसी कार्यालय के बाहर पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अशोक ठाकुर ने कहा कि बार-बार पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर पत्र लिखे जा रहे हैं, लेकिन कोई निर्णय नहीं ले रही। छत्तीसगढ़, राजस्थान और झारखंड में सरकार ने कर्मचारियों की मांग को मान लिया है। 1,35,000 कर्मचारी प्रदेश भर में हैं। करीब 10,000 कर्मचारी उसमें सोलन जिले के हैं। अब एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि उसी पार्टी को वोट दिया जाएगा, जो ओल्ड पेंशन की बहाली करेगी। 

 

मां शूलिनी का आशीर्वाद लेने के बाद प्रियंका गांधी ने किया चुनावी शंखनाद

 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी परिवर्तन प्रतिज्ञा महारैली में भाग लेने से पहले शूलिनी मंदिर पहुंचीं। मां शूलिनी के आशीर्वाद के साथ उन्होंने सोलन में चुनावी शंखनाद किया। उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद महिलाओं समेत अन्य लोगों से बात भी की। उन्होंने महिलाओं से गले मिलकर पूछा कि उनका करवाचौथ कैसा रहा। उसके बाद ठोडो मैदान में महारैली में भाग लेने के लिए रवाना हो गईं।

इससे पहले उनका स्वागत 12:20 बजे बसाल हेलीपैड पर किया गया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, विधायक डॉ. धनीराम शांडिल समेत अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह कड़ी सुरक्षा के बीच मालरोड होते हुए सबसे पहले शूलिनी मंदिर पहुंचीं। उनके स्वागत के लिए मंदिर के प्रवेश द्वार पर कार्यकर्ताओं समेत अन्य लोग मौजूद रहे। मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।

विकास का पैसा विधायकों की खरीद पर खर्च रही भाजपा : बघेल

 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। सोलन में हुई परिवर्तन रैली में उन्होंने कहा कि भाजपा बोल रही है कि कांग्रेस के पास अपनी 10 गारंटी पूरी करने के लिए पैसा कहां से आएगा। भाजपा सही कहती है, क्योंकि वह खुद पैसे से विधायक और सांसद खरीद रही है। उनके पास अब पैसा नहीं बचा है। राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने से पहले गारंटी दी थी। जैसे ही हमारी सरकारी बनी तो दो घंटे में 19 लाख किसानों का ऋण माफ कर दिया। भाजपा सरकार आपकी जेब से पैसा निकालने का काम कर रही है। जो छत्तीसगढ़ में हो रहा है, वह हिमाचल में भी होगा। 

भाजपा मुक्त हिमाचल चाहिए : शुक्ला
हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि प्रियंका गांधी ने जहां भी चुनाव प्रचार की शुरुआत की है, वहां कांग्रेस की सरकार बनी है। जयराम ने कोई सुविधा प्रदेश के लोगों को नहीं दी, उल्टा महंगाई बढ़ाई है। सेब पर जीएसटी लगा दिया। कहा कि भाजपा मुक्त हिमाचल चाहिए।

प्रधानमंत्री के गृह राज्य से आ रहा हिमाचल में चिट्टा : लांबा
स्टेज से दिखाई अमर उजाला की कटिंग, कहा- महिलाओं की मेहंदी में भी हो रही ओपीएस की मांग कांग्रेस की हिमाचल मीडिया प्रभारी अलका लांबा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात से चिट्टा की सप्लाई हिमाचल में हो रही है। कहा कि यदि भाजपा में दम है तो अपने प्रत्याशियों की सूची कांग्रेस से पहले जारी करके दिखाए। हिमाचल की जनता भ्रष्टाचार के तंबुओं को उखाड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अमर उजाला में छपी खबर की कटिंग स्टेज से दिखाते हुए कहा कि अब प्रदेश की महिलाओं के हाथों की मेहंदी में भी पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) की मांग होने लगी है।  

एक महीना हिमाचल में रहो, सरकार बनाने की गारंटी हम देंगे : बाजवा
पंजाब के नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाबी में संबोधन दिया। उन्होंने प्रियंका गांधी से कहा कि आपने जनता को 10 गारंटियां दी हैं। एक गारंटी हम भी आपको देना चाहते हैं। आप एक महीना हिमाचल में ही रहो, यहां कांग्रेस की सरकार बनाने की गारंटी हम देते हैं। उन्होंने भाजपा पर तंज कसा, डबल इंजन की सरकार अब ट्रबल इंजन की सरकार बन गई है।
 

लोग कर रहे चुनाव का इंतजार : प्रतिभा

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी जब भी हिमाचल आती थीं तो लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनती थीं। वीरभद्र सिंह बताते थे कि एक बार वह हिमाचल आईं तो लाहौल के लोगों ने उनसे टनल की बात की। वह वादा करके गईं, मगर उनकी हत्या हो गई। बाद में सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह ने उनका सपना पूरा किया। लाहौल को दुनिया की सबसे लंबी टनल से जोड़ा। इसका नाम भाजपा ने बदलकर अटल टनल रख दिया। लोग इंतजार कर रहे हैं कि कब चुनाव आएगा और भाजपा को सत्ता से बाहर करेंगे।

जयराम सरकार 28 दिन की मेहमान : मुकेश
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जयराम सरकार सिर्फ 28 दिन की मेहमान रह गई है। उन्होंने कहा कि मैं प्रियंका गांधी को यकीन दिलाता हूं कि यहां चाहे अमेरिका का राष्ट्रपति क्यों न आ जाए, लेकिन जयराम सरकार को कोई नहीं बचा पाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री पर तंज कसा, कुछ दिन बाद 

सरकार ने सिर्फ 7,000 युवाओं को दिया रोजगार : सुक्खू
चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि सरकार ने अपने कार्यकाल में सिर्फ 7,000 युवाओं को रोजगार दिया। गैस के दाम जब 400 रुपये थे तो पीएम मोदी ने जनसभाओं में इसे मुद्दा बना दिया था। आज वही गैस 1,000 से पार हो गई है। सरकार और मंत्री चुप हैं। उन्होंने प्रियंका को एक संघर्ष से भरे परिवार की बेटी कहा। घोषणापत्र कमेटी के अध्यक्ष एवं सोलन के विधायक कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि इंदिरा गांधी का हमेशा से हिमाचल से गहरा नाता रहा है। उन्होंने कहा कि वह घोषणापत्र कमेटी के अध्यक्ष हैं। वह टमाटर समेत अन्य फसलों के लिए समर्थन मूल्य दिलाने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed