{"_id":"645cf31130266e915f04f229","slug":"congress-national-general-secretary-priyanka-gandhi-reached-shimla-to-get-rid-of-karnataka-election-fatigue-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: कर्नाटक चुनाव की थकान मिटाने शिमला पहुंचीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: कर्नाटक चुनाव की थकान मिटाने शिमला पहुंचीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी
Thu, 11 May 2023 07:22 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 11 May 2023 07:22 PM IST
सार
विधानसभा चुनाव की थकान मिटाने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वीरवार को शिमला पहुंचीं। दो-तीन दिन में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के भी शिमला आने की अटकलें हैं।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की थकान मिटाने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वीरवार को शिमला पहुंचीं। दो-तीन दिन में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के भी शिमला आने की अटकलें हैं। शनिवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों पर प्रियंका गांधी शिमला से ही नजर रखेंगी।
विज्ञापन
उनका राजधानी शिमला से सटे छरावड़ा में घर है। हर एक-दो माह बाद प्रियंका का यहां आना होता है। अप्रैल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला प्रवास के दौरान भी प्रियंका शिमला आई थीं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि वीरवार दोपहर बाद वह चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से होते हुए शिमला पहुंचीं। एक सप्ताह तक उनका शिमला में रुकने का कार्यक्रम है। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी उनसे मुलाकात कर सकते हैं।
विज्ञापन