फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress MLAs protest under Gandhi's statue at Ridge Maidan

रिज मैदान में गांधी की प्रतिमा के नीचे कांग्रेस विधायकों ने दिया धरना

Thu, 17 Sep 2020 09:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Sep 2020 09:40 PM IST
विज्ञापन
Congress MLAs protest under Gandhi's statue at Ridge Maidan
कांग्रेस ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

रिज मैदन शिमला पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष गुरुवार की शाम को कांग्रेस विधायकों ने विरोध जताते हुए धरना दिया। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस विधायकों ने संकल्प लिया है कि पूरे प्रदेश में अलख जगाएंगे और प्रदेशवासियों को सरकार की विफलता को लेकर जागरूक करेंगे। सरकार ने कोरोना के चलते राशन, बिजली, सफर और पानी महंगा कर दिया है। जमीन खरीद में फंसे मंत्री को मंत्रिमंडल में रखा हुआ है। दलितों और पिछड़े लोगों का उत्पीड़न हो रहा है। रिज पर गांधी की प्रतिमा से ऊपर मुख्यमंत्री की फोटो लगी है।  

विज्ञापन


कहा कि विधानसभा सदन में मौजूद रहे सभी विधायक शाम 5 बजे रिज पर धरना देने पहुंचे। अग्निहोत्री ने कहा कि लोगों पर गलत तरीके से मामले दर्ज किए हैं। प्रदेश की वित्तीय स्थिति हर रोज खराब है। केंद्र सरकार जीएसटी में प्रदेश के 2300 करोड़ रुपये का हिस्सा देने से मना कर रहा है। नेशनल हाईवे देने से भी केंद्र सरकर ने मना कर दिया है। एसएमसी, आउटसोर्स, करुणामूलक नौकरी वालों के बारे में सरकार ने कुछ नहीं सोचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed