फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   congress mla vikramaditya singh statement over pm narendra modi security breach in Punjab

हिमाचल: पीएम का रास्ता रोकने के मामले में विक्रमादित्य ने घेरी पंजाब सरकार

Thu, 06 Jan 2022 04:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 06 Jan 2022 04:22 PM IST
सार

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि एसपीजी पीएम के अंदर के सुरक्षा घेरे का ख्याल रखता है। जिस भी राज्य या देश में वह जाते हैं, बाहर का सुरक्षा घेरा उस राज्य और देश की सुरक्षा एजेंसियां देती हैं। जो तर्क दिया गया है कि प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर से सभा स्थल तक पहुंचने का कार्यक्रम था, इसलिए यातायात का इंतजाम पूर्ण रूप से नहीं किया गया था, ठीक नहीं है।

विज्ञापन
congress mla vikramaditya singh statement over pm narendra modi security breach in Punjab
विक्रमादित्य सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रास्ता रोकने के मामले में कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने पंजाब सरकार को घेरा। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के विधायक पुत्र ने सुरक्षा चूक को लेकर पंजाब सरकार से जांच की मांग की है। सोशल मीडिया में जारी बयान में उन्होंने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की वकालत भी की है। एक बार फिर कांग्रेस संगठन से अलग राय देकर विक्रमादित्य ने राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन


उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि वैसे तो पंजाब सरकार पर टिप्पणी करना हमारे कार्य अधिकार से अलग है, लेकिन बीते रोज जो घटनाक्रम हुए हैं, वह बहुत चिंताजनक हैं। इसकी पंजाब सरकार को तुरंत जांच करवानी चाहिए। जिन अधिकारियों की ओर से इसमें कमी पाई गई है, उन पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। एसपीजी पीएम के अंदर के सुरक्षा घेरे का ख्याल रखता है।
विज्ञापन


जिस भी राज्य या देश में वह जाते हैं, बाहर का सुरक्षा घेरा उस राज्य और देश की सुरक्षा एजेंसियां देती हैं। जो तर्क दिया गया है कि प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर से सभा स्थल तक पहुंचने का कार्यक्रम था, इसलिए यातायात का इंतजाम पूर्ण रूप से नहीं किया गया था, ठीक नहीं है। उन्होंने लिखा कि हम जानते हैं जब इस स्तर का वीवीआईपी का कार्यक्रम होता है तो वैकल्पिक रूट भी तत्कालीन परिस्थिति में निष्क्रमण के लिए रखे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस शासित राज्य होने के चलते प्रशासन को इस चीज का और ध्यान रखना चाहिए था कि इस तरह की कोई चूक प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में न हो। अब चूक हुई है तो कार्रवाई भी निश्चित तौर से होनी चाहिए। उन्होंने अंत में लिखा कि इस घटनाक्रम को राजनीतिक दृष्टिकोण से देखने की कोई आवश्यकता नहीं है। बता दें कि इससे पूर्व सवर्ण आयोग के गठन को लेकर भी विधायक विक्रमादित्य सिंह बयान दे चुके हैं। अब पंजाब सरकार को घेर कर उन्होंने कांग्रेस को मुश्किल में डाल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed