{"_id":"5ee3706b8ebc3e432c0c12d0","slug":"congress-mla-vikramaditya-singh-statement-over-discrimination-with-kangra-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्रमादित्य बोले- कांगड़ा से किया भेदभाव, चुनकर आए नुमाइंदों की हो रही अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विक्रमादित्य बोले- कांगड़ा से किया भेदभाव, चुनकर आए नुमाइंदों की हो रही अनदेखी
Fri, 12 Jun 2020 05:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 12 Jun 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला ग्रामीण के विधायक और प्रदेश कांग्रेस सचिव विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश भाजपा की अंतर्कलह का खामियाजा जनता भुगत रही है। हालांकि, यह भाजपा का अंदरूनी मामला है, मगर प्रदेश विधानसभा में चुनकर आए नुमाइंदों की लगातार सरकार अनदेखी कर रही है। बीते दिन ज्वालाजी के विधायक रमेश धवला ने इसको लेकर खुलकर बात सबके सामने रखी।
विज्ञापन
कांगड़ा जिले में लगातार भाजपा विधायकों की अनदेखी कर हारे हुए लोगों की बात सुनी जा रही है। कहा कि प्रदेश मंत्रिमंडल में कांगड़ा को जगह न देकर लगातार भेदभाव हुआ है। पत्रकार वार्ता में विक्रमादित्य ने कहा कि 69 नेशनल हाईवे को 65000 करोड़ केंद्र से मिलने को लेकर भाजपा के झूठ का पर्दाफाश हुआ है। केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री ने स्वयं माना कि इन एनएच को पीएम ऑफिस से अभी तक प्रिंसिपल अप्रूवल नहीं मिली है।
विज्ञापन
सरकार और प्रदेश भाजपा कांग्रेस सरकार पर एन एच के इन प्रोजेक्ट की डीपीआर एन बनाए जाने के आरोप लगती रही। कहा कि सरकार के फीस में राहत देने के दावों के बावजूद निजी स्कूलों में ट्यूशन फसी के नाम पर निजी स्कूलों की लूट में कोई राहत अभिभावकों को नहीं मिली है। कहा कि सरकार कोरोना से निपटने के समय में अपनी डिजिटल रैली पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रही है।
विज्ञापन