फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   congress MLA Vikramaditya Singh statement on Atal Institute of Medical Super Specilities Chamiana shimla

Vikramaditya Singh: हर्ष महाजन जाने से पहले बताते तो फूलमालाएं पहनाकर देनी थी विदाई

Thu, 29 Sep 2022 06:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 29 Sep 2022 06:39 PM IST
सार

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि चुनावों को देखते हुए भाजपा ने विपक्षी दलों को तोड़ना शुरू कर दिया है। भाजपा ने प्रदेश में मिशन लोट्स के लिए 500 करोड़ रुपये खर्च करने को रखे हैं।

विज्ञापन
congress MLA Vikramaditya Singh statement on Atal Institute of Medical Super Specilities Chamiana shimla
कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन अगर भाजपा में जाने से पहले बताते तो उन्हें फूलमालाएं पहनाकर विदाई देते। वीरवार को शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस विधायक ने कहा कि जो भी पार्टी छोड़कर जा रहा है उसे जय श्रीराम। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य ने कहा कि पिछले 15 सालों से सक्रिय राजनीति से दूर रहने वाले हर्ष महाजन के कांग्रेस से जाने से कोई भी फर्क नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन


वे व्यक्तिगत तौर पर हर्ष महाजन का सम्मान करते हैं। उन्होंने रातों रात विचारधारा क्यों बदली, उनका हृदय परिवर्तन कैसे हुआ? इसको लेकर महाजन स्वयं स्थिति स्पष्ट कर सकते हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सत्ता में रह कर हर्ष महाजन ने खूब मजे लिए, अब जब संघर्ष की बारी आई तो, साथ छोड़ कर चले गए। प्रदेश की जनता ही तय करेगी कि उनका यह फैसला सही था या गलत। उन्होंने कहा कि चुनावों को देखते हुए भाजपा ने विपक्षी दलों को तोड़ना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


भाजपा ने प्रदेश में मिशन लोट्स के लिए 500 करोड़ रुपये खर्च करने को रखे हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उन्हें ऐसे कॉल आए या नहीं? वे सार्वजनिक नहीं करेंगे, यह उनको पता है, जिन्होंने कॉल किया। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट है कि भाजपा के पास नेताओं की कमी है, तभी कांग्रेस के नेताओं को शामिल किया जा रहा है। भाजपा अगर मजबूत होती तो उन्हें इस तरह डकैती करने की जरूरत नहीं पड़ती। उपचुनावों में मिली हार से भाजपा को जमीनी हकीकत पता लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई, ईडी का दबाव बनाने के अलावा कैसे-कैसे फोन आते हैं, यह सबको पता है। प्रदेश की जनता राजनीतिक घटनाक्रम को देख रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास ठाकुर कौल, सिंह, आशा कुमारी, मुकेश अग्निहोत्री जैसे अनुभवी नेता हैं। कांग्रेस सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन देगी। अपनी सभी गारंटी निर्धारित समय में लागू करेंगे। कांग्रेस हाईकमान इस बार युवा और अनुभवी नेताओं में तालमेल बनाकर टिकट आवंटन करेगी। 


सीएम ने किया अधूरे सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल का लोकार्पण
विक्रमादित्य ने कहा कि चमियाना सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल का प्रोजेक्ट पूर्व कांग्रेस सरकार ने बनाया था। इसके लिए बजट प्रावधान किया, स्थान तय किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अब आधे अधूरे प्रोजेक्ट का लोकार्पण कर इसका राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एक भी ऐसा काम बताए, जिसे उन्होंने शुरू किया और उसका लोकार्पण किया हो। चुनाव आचार संहिता लगने वाली है, मुख्यमंत्री बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर जनता को गुमराह कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed