फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress MLA Neeraj Bharti derogatory comments about Baba Ramdev

हिमाचल के कांग्रेस विधायक ने रामदेव पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, बवाल

Sat, 06 Aug 2016 09:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 06 Aug 2016 09:03 AM IST
विज्ञापन
Congress MLA Neeraj Bharti derogatory comments about Baba Ramdev
नीरज भारती के फेसबुक पेज पर आपत्तिजनक टिप्पणी। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा जैसे महकमे को संभालने वाले ज्वाली से कांग्रेस विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती ने अब योग गुरु बाबा रामदेव के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। भारती ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर एक फोटो लगाकर बाबा रामदेव को कानिया लिखा है।

विज्ञापन


इसके अलावा भी भारती ने रामदेव के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। भारती इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सुषमा स्वराज और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल पर भी टिप्पणियां करके विवादों में रहे हैं। भारती ने फेसबुक पर एक फोटो डाला है जिसमें बाबा रामदेव को रेसिंग ट्रैक पर दौड़ते दिखाया गया है। उसमें नीचे पतंजलि इंजन ऑयल लिखा है।

विज्ञापन

हां, यह मेरा ही एकाउंट है

Congress MLA Neeraj Bharti derogatory comments about Baba Ramdev
हिमाचल के कांग्रेस विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती - फोटो : File Photo

इस फोटो के ऊपर भारती ने बाबा रामदेव के लिए अपशब्द तो लिखे ही हैं, साथ ही उन्हें कानिया भी कहा है। भारती इससे पहले भी भाजपा नेताओं पर अभद्र टिप्पणियां करते रहे हैं जिसके बाद हिमाचल विधानसभा तक में मामले में हंगामा हो चुका है। भाजपा नेताओं ने इसे विधायक का मानसिक दिवालियापन कहा है।

हां, यह मेरा ही एकाउंट है। मैंने ही यह स्टेटस डाला है। कानिया इसलिए कहा है क्योंकि ये खुद पतंजलि की दवाओं से अपनी आंख नहीं ठीक कर सके और लोगों को नकली प्रोडक्ट बेचते हैं। हराम देव इसलिए लिखा है क्योंकि चुनाव के समय तो महंगाई और काला धन पर काफी शोर मचाते थे, लेकिन अब बिजनेस में व्यस्त हैं। आज इनको महंगाई नहीं दिखती है। - नीरज भारती, सीपीएस शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed