फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress mla neeraj bharti controversial statement

कांग्रेस विधायक ने अब गाय पर दिया विवादित बयान

Sat, 13 Aug 2016 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Sat, 13 Aug 2016 10:18 AM IST
विज्ञापन
congress mla neeraj bharti controversial statement
हिमाचल के कांग्रेस विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती - फोटो : File Photo

सोशल मीडिया पर अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाले मुख्य संसदीय सचिव और जवाली के विधायक नीरज भारती ने अब गाय पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ दूध देने की वजह से गाय को मां का दर्जा देना न्यायसंगत नहीं है। दूध तो हम भैंस, बकरी, ऊंट और याक का भी पीते हैं। आज एक पशु (गाय) के पीछे इंसानों की हत्या की जा रही है, जो इंसानियत के ऊपर धब्बा है।

विज्ञापन


भारती वीरवार देर रात ज्वाली से चंडीगढ़ जाते समय कुछ समय के लिए ऊना विश्राम गृह में रुके। उन्होंने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में ये बातें कहीं। भारती ने कहा कि गाय को हमने हिंदू धर्म में मां का दर्जा दिया है, लेकिन हम दूध अन्य पशुओं का भी पीते हैं। दूध की वजह से गाय को मां का दर्जा देना तर्कसंगत नहीं है। गाय है तो एक पशु ही, उसे हम बेडरूम में तो सुलाते नहीं, पशुशाला में ही बांधा जाता है।
विज्ञापन


 

भाजपा को खुश करने का बीड़ा नहीं उठाया

congress mla neeraj bharti controversial statement

उस एक पशु के पीछे आज इंसानों की हत्या की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी चीजें हमारे देश के लिए अच्छी नहीं हैं। भारती ने कहा कि ऐसी हरकतों से हमारा देश गृह युद्ध की ओर बढ़ रहा है। इसमें कोई बाहरी देश नहीं, बल्कि हम आपस में ही लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज विकास, महंगाई, भ्रष्टाचार और काला धन सहित अन्य मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा इस तरह की गतिविधियों को बढ़ावा देती है।

इस अवसर पर युवा इंटक जिलाध्यक्ष शिव सिंह रैनी, उपाध्यक्ष रिपन सहोता, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, नवदीप राणा, राजेश लखनपाल, हिमांशु शर्मा, मनीष और रोहित उपस्थित रहे। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई टिप्पणियों को लेकर सवाल पर उन्होंने कहा कि मैंने भाजपा को खुश करने का बीड़ा नहीं उठा रखा है। हमने यह भाषा भाजपा के लोगों से सीखी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed