फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress mla asha kumari slapped woman police constable

कांग्रेस विधायक के थप्पड़ मामले पर गरमाई सियासत, जान से मारने की धमकी

Mon, 01 Jan 2018 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 01 Jan 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
congress mla asha kumari slapped woman police constable

कांग्रेस विधायक आशा कुमारी से जुड़े थप्पड़ कांड पर सूबे की सियायत गरमा गई है। मामला पुलिस के पास पहुंचने के बाद और ज्यादा तूल पकड़ गया है। भाजपा को बैठे-बैठाए कांग्रेस के खिलाफ एक मुद्दा मिल गया है और इससे कांग्रेस पार्टी बैकफुट पर है।

विज्ञापन


जहां महिला कांस्टेबल राजवंती की ओर से विधायक आशा कुमारी के खिलाफ शिकायत की गई है कि उन्होंने उसे थप्पड़ मारा और सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाई, वहीं घटना के बाद इस मामले पर खेद जताने वाली और किसी भी तरह का एक्शन लेने से इंकार करने वाली विधायक आशा कुमारी ने भी पुलिस को शिकायत कर डाली है।
विज्ञापन


हालांकि, इस पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पंजाब की कांग्रेस प्रभारी रह चुकीं पूर्व मंत्री और डलहौजी की विधायक आशा कुमारी ने शुक्रवार को राहुल गांधी की बैठक से पहले महिला कांस्टेबल को थप्पड़ मारा। ये बैठक शुक्रवार को राजीव भवन शिमला में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये घटना राजीव भवन शिमला के गेट पर हुई। जवाब में इस महिला कांस्टेबल ने भी उन्हें थप्पड़ मारा। राहुल गांधी ने भी आशा कुमारी को इसके लिए ये कहकर डांट लगाई कि कांग्रेस में इस तरह की संस्कृति नहीं है।

आशा कुमारी ने तैश में अपने इस व्यवहार पर खेद भी जताया। इसके बाद महिला कांस्टेबल राजवंती ने शुक्रवार को ही आशा कुमारी के खिलाफ सदर थाने में शिकायत दर्ज की तो इस पर एफआईआर भी दर्ज कर ली गई। शुक्रवार को ही आशा कुमारी ने भी महिला कांस्टेबल के दुर्व्यवहार की शिकायत की।

आशा कुमारी ने की शिकायत, मुझे जान से मारने की धमकी दी

congress mla asha kumari slapped woman police constable

आशा कुमारी ने अपनी शिकायत में लिखा है कि इस महिला कांस्टेबल ने विधायक होने नाते उन्हें पब्लिक ड्यूटी पर जाने से रोका। उनके साथ दुर्व्यवहार किया और अपशब्द कहे। साथ ही परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी।

अंदर से किसने लीक किया वीडियो 
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला के भीतर चल रही राहुल गांधी की अध्यक्षता वाली बैठक में मीडियाकर्मियों को भी जाने की इजाजत नहीं थी। केवल फोटो और कैमरे से शॉट लेने के लिए फोटोग्राफर और कैमरामैन ही भीतर जा पाए।

वे भी भीतर तब नहीं थे जब आशा कुमारी को राहुल गांधी की डांट पड़ी। इसके बावजूद आशा कुमारी को डांटते राहुल गांधी का वीडियो बाहर आया है। ये सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगा है। ऐसे में ये सवाल भी खड़ा है कि इस वीडियो को किसने बाहर वायरल किया। 

जयराम ठाकुर बोले, मामले की रिपोर्ट ली जाएगी
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि इस प्रकरण पर रिपोर्ट ली जाएगी। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

लेडी कांस्टेबल राजवंती ने कहा, मैंने आत्मरक्षा में उठाया हाथ
लेडी कांस्टेबल राजवंती ने कहा है कि उस पर पहले थप्पड़ मारा गया, उसने तो आत्मरक्षा में अपना हाथ उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed