फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress may release the first list of candidates for the assembly elections today

Himachal: विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची आज जारी कर सकती है कांग्रेस

Sat, 15 Oct 2022 10:43 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 15 Oct 2022 10:43 AM IST
सार

 विधानसभा चुनाव का एलान होते ही सोलन से चुनावी शंखनाद करने के बाद शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है। शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी शिमला से दिल्ली नहीं गईं तो छराबड़ा स्थित प्रियंका गांधी के घर से ही वर्चुअल बैठक लेंगी।

विज्ञापन
Congress may release the first list of candidates for the assembly elections today
राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को विधानसभा चुनाव का एलान होते ही सोलन से चुनावी शंखनाद करने के बाद शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है। 39 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों पर लगभग सहमति बन चुकी है। शनिवार को 29 शेष सीटों के लिए प्रत्याशी तय करने के लिए नई दिल्ली में मंथन होगा। केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू और नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सोलन से दिल्ली रवाना हो गए हैं। शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी शिमला से दिल्ली नहीं गईं तो छराबड़ा स्थित प्रियंका गांधी के घर से ही वर्चुअल बैठक लेंगी।

विज्ञापन


शनिवार को शाम चार बजे नई दिल्ली में केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक प्रस्तावित है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला सहित कमेटी के अन्य सदस्य भी शुक्रवार को सोलन रैली के बाद दिल्ली चले गए। टिकट के कई दावेदारों ने केंद्रीय नेताओं के साथ सोलन से दिल्ली की राह पकड़ी। संभावित है कि शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर देगी। दूसरी सूची दो से तीन दिन में जारी होने के आसार हैं। धर्मशाला, नालागढ़, शिमला शहरी, गगरेट, चिंतपूर्णी, सुलह, देहरा, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर, ठियोग, सरकाघाट, शाहपुर और भरमौर सीट को लेकर पार्टी अभी पसोपेश में फंसी है। प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं में आम सहमति नहीं बनने के चलते स्क्रीनिंग कमेटी ने इन सीटों के लिए दावेदारों के पैनल बनाकर केंद्रीय कमेटी को भेजे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed