फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress leaders hits out former cm prem kumar dhumal

कांग्रेसियों ने पूर्व मुख्यमंत्री धूमल पर एक साथ बोला हमला

Wed, 12 Oct 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 12 Oct 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
congress leaders hits out former cm prem kumar dhumal

मुख्य संसदीय सचिव इंद्रदत्त लखनपाल, पूर्व विधायक एवं केसीसी बैंक के उपाध्यक्ष कुलदीप पठानिया, कांग्रेस एससी सेल के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार और जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के अध्यक्ष नरेश ठाकुर समेत जिला के कांग्रेसियों ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की ओर से दिए गए बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। 

विज्ञापन


बुधवार शाम को सर्किट हाउस हमीरपुर में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में कांग्रेसी नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल पर एकसाथ हमला किया। उन्होंने कहा कि धूमल 75 वर्ष की आयु पार कर रहे हैं और भाजपा ने 75 वर्ष आयु राजनीति से रिटायर होने के लिए निर्धारित कर दी है। 
विज्ञापन


ऐसे में अपने पुत्र अनुराग ठाकुर के राजनीतिक भविष्य के खातिर हर उस व्यक्ति पर गलत बयानबाजी कर रहे हैं, जो उनके पुत्र के लिए चुनौती साबित हो रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुक्खु को भी इस नजरिए के चलते निशाना बना रहे हैं तथा तथ्यहीन बयान बाजी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी ने 75 वर्ष आयु सीमा के चलते गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन व नजमा हेपतुल्ला को भी हटाकर मार्गदर्शक मंडल में भेज दिया है। अब धूमल भी इसी मंडल में जाने वाले हैं। जहां तक सुक्खू के शपथ पत्र की बात है तो वह पहले से ही इंटरनेट पर उपलब्ध है जिसे कोई भी पढ़ सकता है अगर प्रेम कुमार धूमल को इसकी प्रति चाहिए हो तो उपलब्ध करा दी जाएगी। 

सुखविंदर सिंह सुक्खू के पास कुछ पुस्तैनी भूमि है और कुछ उन्होंने खरीदी है और कानून के दायरे में भूमि खरीदना कोई गुनाह नहीं है। प्रेम कुमार धूमल और उसके बेटों ने भी हजारों बीघे जमीन प्रदेश के भीतर व बाहर खरीद रखी है। 

अपनी 192 कनाल भूमि पर भी सुखविंदर सिंह ने पहले ही घोषणा कर रखी है कि अगर कोई सामाजिक संस्था या व्यक्ति यहां गो सदन या आश्रम चलाना चाहे तो इस भूमि का उपयोग कर सकते हैं और इसके लिए वह आर्थिक सहायता भी देंगे। 

इस अवसर पर जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजेंद्र वर्मा, महासचिव अजय शर्मा, उपाध्यक्ष सुमन भारती, सुरेंद्र अग्निहोत्री, लीगल सेल के जिलाध्यक्ष केसी भाटिया, हमीरपुर ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील कुमार व मनोज शर्मा, अमृत लाल आजाद और जमील खान आदि उपस्थित रहे। 

भाजपा समर्थित प्रधान ने दी क्रेशर को एनओसी
कांग्रेसियों ने कहा कि अगर नादौन में अवैध खनन हो रहा है तो धूमल व स्थानीय भाजपा विधायक इसकी शिकायत करके धरना प्रदर्शन करें या कोर्ट का दरवाजा खटखटाए। जिस भदरोल पंचायत में तथाकथित स्टोन क्रेशर के अवैध खनन की बात की जा रही है उस पंचायत की प्रधान भाजपा कार्यकर्ता है, उसी ने इस क्रेशर को एनओसी दी है। 


सुक्खू पहले ऐसे विधायक रहे जिन्होंने विधानसभा में सभी विधायकों का मंत्रियों से अपनी संपत्ति व आय के स्रोत सार्वजनिक करने का मुद्दा उठाया था जिस पर उन्होंने विधानसभा में प्रीविलेज मोशन का सामना करने की नौबत आ गई थी। और इस मुद्दे का प्रेम कुमार धूमल ने भी भारी विरोध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed