फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress Leader Sunita Sehrawat Disputed comment on PM Modi.

महिला दिवस पर कांग्रेस नेत्री ने की पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी

Thu, 09 Mar 2017 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Thu, 09 Mar 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
Congress Leader Sunita Sehrawat Disputed comment on PM Modi.

राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की महासचिव और हिमाचल महिला कांग्रेस की प्रभारी सुनीता शेरावत ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं के लिए 50 फीसदी प्रतिशत आरक्षण के लिए मांग की जाएगी। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी भी महिलाओं के आरक्षण की पक्षधर हैं। चुनाव में दावेदार महिलाओं की सूची बनाकर हाईकमान को भेजी जाएगी।

विज्ञापन


महिला कांग्रेस की ओर से महिला दिवस पर कुल्लू में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुनीता शेरावत ने मंच से संबोधन करते हुए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा और महिलाओं के अधिकारों समेत आरक्षण की पैरवी की।
विज्ञापन


जोश में आकर उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी कर दी। कहा कि मोदी पत्नी न संभाल पाए, महिलाओं के हकों के लिए क्या करेंगे। मंच से सभी वक्ताओं ने मोदी सरकार को खूब कोसा।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं बना और बिगाड़ सकती हैं सरकार बनाने का खेल

Congress Leader Sunita Sehrawat Disputed comment on PM Modi.

शेरावत ने कहा कि संख्या में 50 फीसदी महिलाएं सरकार बनाने के साथ खेल बिगाड़ भी सकती हैं। महिलाओं को कम न आंका जाए। सीनियर लीडर्स को भी महिलाओं को नहीं भूलना चाहिए। महिलाएं भी घर-घर से नेताओं के लिए वोट लेकर आती हैं। सरकार बनाने में महिलाएं संघर्ष करती हैं।

उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को सिंहासन हिलने का पता चल चुका है। जनता बेवकूफ नहीं है। इसी के कारण पीएम नरेंद्र मोदी यूपी की गली-गली में वोट के लिए घूम रहे हैं। मोदी राज में किसान और युवाओं की अनदेखी हुई है। जय किसान-जय जवान कहने वालों ने ही दोनों को खत्म कर दिया है, जबकि मोदी सरकार और भाजपा नेता महंगाई पर चुप्पी साधे हुए हैं। कहा कि भाजपा के कई स्कैंडल में पकड़े जा रहे हैं।

नोटबंदी से जनता को भारी दिक्कतें हुई हैं, कई जानें गई हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को लौह महिला बताते हुए कहा कि सभी महिलाओं को उनका और कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या, दहेज समेत अन्य सामाजिक कुरीतियों से लड़ने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed