फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress leader sudhir sharma interview with amar ujala in dharamshala

कुछ मित्रों ने ही रची मेरे खिलाफ साजिश: सुधीर शर्मा

Tue, 01 Oct 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Oct 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
congress leader sudhir sharma interview with amar ujala in dharamshala
- फोटो : अमर उजाला

 कांग्रेस नेता सुधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने मुझ पर तथ्यहीन बयानबाजी की है। मैंने उन पर मानहानि का केस कर दिया है। टिकट के लिए भाजपा के किसी भी व्यक्ति से मैं आज तक नहीं मिला। 

विज्ञापन


प्रश्न : लोकसभा के बाद विधानसभा उपचुनाव के मैदान से आप क्यों भागे?
उत्तर : मैं आखिरी दम तक लड़ने वालों में हूं। चुनाव न लड़ने का कारण मैं पहले ही स्पष्ट कर चुका हूं। चुनाव न लड़ने को लेकर अपनी बात मैं अपनी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के समक्ष रख चुका हूं। 
विज्ञापन


प्रश्न : क्या आप भाजपा से टिकट की मांग कर रहे थे?
उत्तर : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने मुझ पर तथ्यहीन बयानबाजी की है। मैंने उन पर मानहानि का केस कर दिया है। टिकट के लिए भाजपा के किसी भी व्यक्ति से मैं आज तक नहीं मिला। मैं कांग्रेस का सच्चा सिपाही हूं। भाजपा में जाने का सवाल ही नहीं है। हसीन सपने देखने के लिए मेरे खिलाफ मेरे ही कुछ मित्रों ने साजिश रची है, लेकिन उनकी साजिश उन पर ही भारी पड़ जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर और आपके बीच रिश्तों में क्या खटास आ गई है? 

congress leader sudhir sharma interview with amar ujala in dharamshala

प्रश्न : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर और आपके बीच रिश्तों में क्या खटास आ गई है? 
उत्तर : प्रदेशाध्यक्ष और मेरे बीच खटास की कोई बात नहीं है। मैं किसी के प्रति विरोध नहीं रखता हूं। 

प्रश्न : कांग्रेस उम्मीदवार विजय इंद्र कर्ण के चुनाव प्रचार के लिए धर्मशाला आएंगे?
उत्तर : अभी फिलहाल मैं अपना उपचार करवा रहा हूं। डॉक्टर जैसी राय देंगे, उसी प्रकार कर पाऊंगा। 

प्रश्न : एआईसीसी सचिव पद से आपको हटाने की बातें हो रही हैं, क्या कहेंगे? 
उत्तर : पद से किसको हटाना और किसको बैठाना, यह राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी तय करती हैं। 

प्रश्न : आपकी आगे की रणनीति क्या रहेगी?
उत्तर : संगठन में रहकर काम करूंगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जो भी जिम्मेदारी देंगी, उसे निभाऊंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed