Himachal Election: कांग्रेस नेता मेजर विजय मनकोटिया ने थामा भाजपा का दामन, कुल्लू से महेश्वर सिंह का कटा टिकट
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मनकोटिया को पार्टी की सदस्यता दिलाई। नड्डा के घर विजयपुर में हर्ष महाजन की अगुवाई में मनकोटिया ने भाजपा का दामन थामा। वहीं कुल्लू से भाजपा ने महेश्वर सिंह का टिकट काट नरोतम ठाकुर पर विश्वास जताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल एक दूसरे के नेताओं को अपने पाले में करने के लिए लगातार कोशिशें कर रहे हैं। इसी बीच मंगलवार को भाजपा ने कांग्रेस के मेजर विजय सिंह मनकोटिया को पार्टी में शामिल कराया।
जानकारी के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मनकोटिया को पार्टी की सदस्यता दिलाई। नड्डा के घर विजयपुर में हर्ष महाजन की अगुवाई में मनकोटिया ने भाजपा का दामन थामा। नड्डा ने मनकोटिया को पटका पहनाकर उनका भाजपा में स्वागत किया।
कुल्लू से कटा महेश्वर सिंह का टिकट
भाजपा ने कुल्लू से दिग्गज नेता महेश्वर सिंह का टिकट काट दिया है। महेश्वर सिंह का बेटा इस चुनाव में बतौर निर्दलीय उम्मीदवार बंजार से मैदान में उतरा है। बताया जा रहा है कि भाजपा ने महेश्वर को अपने बेटे का नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया था, लेकिन बेटा नहीं माना तो पिता की भी टिकट कट गई। अब भाजपा ने नरोतम ठाकुर को टिकट दिया है। उधर, दोपहर दो बजे महेश्वर सिंह ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन भरा।